विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana: हांसी में बनेगा पहला गीता चौक, ग्लोब में भारत को दिखाया जाएगा सोने की चिड़िया

By Pradeep Duhan Edited By: Deepak Saxena
Published: Mon, 01 Jan 2024 08:40 PM (IST)

हरियाणा के हांसी में ग्लोब में भारत के मानचित्र को गोल्डन रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। शहर की एंट्री पर ...और पढ़ें

हांसी में बनेगा पहला गीता चौक, ग्लोब में भारत को दिखाया जाएगा सोने की चिड़िया
हांसी में बनेगा पहला गीता चौक, ग्लोब में भारत को दिखाया जाएगा सोने की चिड़िया

प्रदीप दूहन, हांसी। हम सभी भारतीय लोग बचपन से सुनते आ रहे हैं कि भारत कभी सोने की चिड़िया हुआ करता था। अब हांसी में ऐसे चौक का निर्माण किया जा रहा है जिसमें ग्लोब पर भारत को सोने की चिड़िया के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

ग्लोब में भारत के मानचित्र को गोल्डन रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। शहर की एंट्री पर प्रदेश के पहले ऐसे भव्य चौक निर्माण किया जा रहा है, जिसमें देश के मानचित्र को सोने की चिड़िया के रूप में दिखाया जाएगा। इस चौक को गीता चौक का नाम दिया जाएगा। यह चौक बीएंडआर विभाग की ओर से हांसी में एंट्री करने वाले चौक पर बनाया जा रहा है। यहां पर देश के मानचित्र पर फाइबर प्लास्टिक से बनाई गई भव्य भगवत गीता को रखा जाएगा। इस चौक पर सृष्टि रचयिता द्वारा विश्व को हाथ में उठाए हुए दिखाया जाएगा।

साथ ही विश्व के सभी देशों के मानचित्र भी दर्शाए गए हैं, जिसमें भारत के मैप को गोल्डन रूप में दर्शाया जाएगा। ग्लोब के ऊपर भगवत गीता को स्थापित किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में यह पहला ऐसा चौक होगा। गीता चौक को बनाने के लिए दिल्ली की एक कंपनी को ठेका दिया गया है। इस कंपनी द्वारा पहले मेट्रो के लिए अलग-अलग डिजाइन का निर्माण किया गया है।

डिजाइन के लिए 7 कर्मचारी 15 घंटे कर रहे काम

शहर की एंट्री पर बनने वाले गीता चौक का डिजाइन करीब दो महीने पहले दिया था। इसे बनाने के लिए दिल्ली की एक कंपनी को टेंडर दिया है। कंपनी द्वारा इसे शहर में ही बनाया जा रहा है। इसे बनाने के लिए कंपनी के सात कर्मचारियों द्वारा 15 घंटे काम किया जा रहा है। सभी काम बड़ी बारीकि से किए जा रहे हैं। इसके निर्माण के लिए 304 ग्रेड स्टील का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे कभी भी इस पर जंग न लग सके।

ये भी पढ़ें: Jhajjar News: विभिन्न मांगों को लेकर 15 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे डिपो होल्डर, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की दी चेतावनी

गीता का निर्माण एफआरपी से किया है। इसका आकार करीब 4 फीट का बनाया है और इसका वजन करीब 80 किलोग्राम है। ग्लोब को स्टील से बनाया है और इसका वजन करीब 800 किलोग्राम होगा। साथ ही हाथों को भी स्टील से बनाया है और हाथों को गोल्डन कलर में बनाया है। चौक पर इसके लिए ढांचे का काम करीबन पूरा कर लिया है। ढांचे के अलावा गीता चौक की लंबाई करीब 16 फीट बनाई जाएगी, जिसमें दो फिट के हाथ, 10 फीट का ग्लोब और 4 फीट की भगवत गीता बनवाई गई है।

सुंदरता के लिए लगाए जाएंगे पाम के पौधे

हांसी के कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग अनिल नरवाल ने बताया कि चौक पर स्थापित ग्लोब में रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई जाएगी। रात के समय इन रंग-बिरंगी लाइटों से इसकी सुंदरता और बढ़ जाएगी। इसके निर्माण में हाई क्वालिटी के स्टील का प्रयोग किया गया है। चौक पर भव्य पार्क का निर्माण किया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने बताया कि पार्क में चौक की सुंदरता को बढ़ाने के लिए बड़े आकार के पाम के पौधे मंगवाए गए हैं। इनके अलावा पार्क में हरी-भरी घास के लिए अन्य खूबसूरत पौधे भी लगाए जाएंगे। प्रदेश का पहला ऐसा भव्य चौक होगा। गीता चौक को नए डिजाइन से बनवाया जा रहा है। ऐसे भव्य चौक बनने से शहर की सुंदरता बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: Kaithal News: नए ट्रैफिक रुल्स को लेकर ट्रक और प्राइवेट बस चालक खफा, वाहनों का पहिया बंद कर की हड़ताल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।