विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिसार में कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा, कई गाड़ियां आपस में भिड़ीं; दो लोगों की मौत, 2 घायल

Published: Sat, 04 Jan 2025 10:28 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2025 11:51 AM (IST)

हरियाणा के हिसार जिले में कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। उकलाना-सुरेवाला चौक पर आज सुबह धुंध ...और पढ़ें

हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त, पलटा ट्रक।
हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त, पलटा ट्रक।

जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर उकलाना के सूरेवाला चौक के पास घने कोहरे के चलते कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद पीछे से आ रहा ट्रक भी बचाव के लिए पहुंचे लोगों से टकरा कर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतक अभी पहचान नहीं हो पाई है।

दूसरी तरफ अग्रोहा के सिवानी बोला के पास घने कोहरे के चलते एक कार तालाब में गिर गई। जिससे ड्राइवर की मौत हो गई। मौसम खराब होने के कारण रात से घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता शून्य थी। मौसम विभाग की तरफ से आने तीन दिन तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया हुआ है।

घने कोहरे के कारण कार बेकाबू 

वहीं शनिवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे उकलाना के सूरेवाला चौक से एक कार चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। कार घने कोहरे के कारण नियंत्रण खो बैठा। कार डिवाइडर पर जा टकराई, जिसके बाद पलट गई। इस कार के पीछे आ रही दूसरी कार का चालक भी ब्रेक नहीं लगा सका।

उसकी कार भी हादसा ग्रस्त कार में जा टकराई। कार में फंसे घायल लोगों को बचाने के लिए मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। लोग कार चालक को निकालने का प्रयास कर रह थे। उसी दौरान ट्रक कारों पर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की प्राथमिक सूचना है। वाहनों को दूसरी ओर डायवर्ट किया गया।

कोहरे में धीरे से वाहन चलाने की अपील

घना कोहरा होने के कारण मौसम विज्ञानियों की तरफ से तीन दिन का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को अपने वाहन आराम से चलाने की चला दी है। कोहरे के साथ आने वाले दो दिन तक वर्षा का भी अलर्ट है।

तालाब में गिरी कार, चालक की मौत

अग्रोहा अग्रोहा के सिवानी बोलान के पास घने कोहरे के चलते एक कार तालाब में जा गिरी। पानी में डूबने से कार चालक गांव भोडिया खेड़ा निवासी 53 वर्षीय जीवन राम की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को निकाला।

शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस के अनुसार फतेहाबाद जिले के गांव भोडिया खेड़ा निवासी 53 वर्षीय जीवन राम शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपनी आई 20 कार में सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहा था।

जब गाड़ी गांव सिवानी बोलान के पास पहुंचा तो घने कोहरे के कारण उसे दिखाई नहीं दिया। कार रोड के साथ लगते तालाब में जा गिरी। कार में फंसा रहने के कारण पानी में डूबने से जीवन राम की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Haryana weather: धुंध के पहरे में खूब चढ़ा जाड्डा, कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित; आज कई जिलों में हो सकती है बारिश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।