Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election में खुद को बूथ स्तर पर मजबूत करेगी भाजपा, 90 हलकों में नब्ज टटोलेंगे CM नायब-धर्मेंद्र और देब

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 04:12 PM (IST)

    पिछले लोकसभा चुनाव (2019) में भाजपा ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए सभी दस सीटों पर भगवा फहराया था। लेकिन अबकी लोकसभा चुनाव में भाजपा पांच सीटों पर ही सिम ...और पढ़ें

    सीएम नायब सैनी चंडीगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्षों की बैठक लेते हुए
    सीएम नायब सैनी चंडीगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्षों की बैठक लेते हुए

    HighLights

    1. भाजपा ने तैयार किया विधानसभा चुनाव का रोडमैप
    2. सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर होगा काम
    3. खुद को बूथ स्तर पर मजबूत करेगी भाजपा

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा ने पार्टी जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों व बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैनों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार किया है। भाजपा जिलाध्यक्षों और चेयरमैनों से कहा गया है कि वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें तथा बूथ प्रबंधन पर ध्यान दें।

    बूथ प्रबंधन हमेशा से भाजपा की बड़ी ताकत रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा जिन बूथों पर चुनाव हारी अथवा उसका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है, उन बूथों पर विशेष रूप से फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं।

    नायब सैनी ने की लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा

    चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास पर दो चरणों में हुई जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों तथा चेयरमैनों की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा की।

    मुख्यमंत्री ने इन बैठकों के बाद वंचित समाज के 11 भाजपा नेताओं के साथ चर्चा की और वंचितों के कल्याण की योजनाएं धरातल पर चलाने की सहमति बनाई।

    जिलाध्यक्षों व चेयरमैनों से फीडबैक प्राप्त करने के बाद पार्टी के कार्यक्रम तैयार किए गए, जिनके माध्यम से भाजपा लोगों के बीच विधानसभा चुनाव की तैयारी करेगी। जिलाध्यक्षों से चर्चा के बाद चेयरमैनों को जन कल्याण की योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए गए।

    ये नेता करेंगे 90 विधानसभा सीटों का दौरा

    भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने तथा विधानसभा चुनाव में जिताऊ चेहरों को उम्मीदवार बनाने के लिए नये चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान व सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, लोकसभा के चुनाव प्रभारी रहे डॉ. सतीश पुनिया और सह प्रभारी सुरेंद्र नागर भी इन दौरों में शामिल होंगे।

    बिप्लब देब हरियाणा भाजपा के प्रभारी और नायब सैनी हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष भी हैं। इसलिए इन दो बड़े मोर्चों पर देब और सैनी की अहम भूमिका रहने वाली है।

    15 जुलाई को हो सकती है कार्यकारिणी बैठक

    नये प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में होगी प्रदेश कार्यकारिणी जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों व चेयमरैनों की बैठक में बताया कुरुक्षेत्र में 15 जुलाई से पहले प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हो सकती है। इस अवधि से पहले राज्य को नया भाजपा अध्यक्ष मिल सकता है।

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मोर्चों व प्रकोष्ठों की बैठक करने के निर्देश दिए। बुधवार को रोहतक में महिला मोर्चा की पहली बैठक होगी, जिसके बाद एसपी-बीसी मोर्चा, किसान मोर्चा और युवा मोर्चा की बैठकें होंगी।

    भाजपा जिलाध्यक्षों से कहा अगर किसी बूथ पर संगठनात्मक रूप से किसी बदलाव की जरूरत है तो वह किया जा सकता है। कहा कि सभी पार्टी नेता जिलों में संचालित विकास परियोजनाओं व अधूरी परियोजनाओं की रिपोर्ट तैयार करें।

    योजनाओं को धरातल पर उतारेगी भाजपा

    बोर्ड निगमों के चेयरमैन तैयार करेंगे विकास का रोडमैप मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सभी विभागों के चेयरमैनों के साथ बैठक में उनके विभागों की प्रगति रिपोर्ट तलब की। निर्देश दिए सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर काम करें।

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए मानसून सीजन के दौरान संबंधित विभागों के चेयरमैन बाढ़ रोकथाम की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में जुट जाएं।

    हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड और गोसेवा आयोग के कार्यों की समीक्षा की। पशुधन विकास बोर्ड, हरको और कृषि उद्योग निगम के कामकाज की भी चर्चा की।

    मुख्यमंत्री ने दोनों बैठकों के बाद जिलाध्यक्षों से कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान व जनता की सुनवाई करने को कहा है।

    यह भी पढ़ें- विनोद हत्याकांड: पति की हत्या के बाद ससुर को भी ठिकाने लगाना चाहती थी निधि, भाई ने ऐसे बचाई पिता की जान, एक और बड़ा खुलासा