'फोटो खिंचवा लो, क्लियर मिलेगा NEET एग्जाम...', कहकर वैष्णो देवी निकल गया छात्र; रिजल्ट आया तो खुशी से झूम उठा परिवार
हिसार के कुणाल मित्तल ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया 3454 और कैटेगरी में 319 रैंक हासिल किया। वैष्णो देवी जाने से पहले ही उसने अपने पिता को सफलता की भवि ...और पढ़ें
-1784292260655_m.webp)
हिसार के कुणाल ने नीट में लहराया परचम, वैष्णो देवी जाने से पहले ही कर दी थी सफलता की भविष्यवाणी।
HighLights
कुणाल ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया 3454 रैंक हासिल किया
वैष्णो देवी जाने से पहले ही सफलता की भविष्यवाणी की थी
पिछले साल एक प्रतिशत से चूकने के बाद फिर से की तैयारी
जागरण संवाददाता, हिसार। पापा...मैं वैष्णो देवी जा रहा हूं, आप पहले ही मिठाई खिलाकर मेरे साथ फोटो खिंचवा लो...क्योंकि शुक्रवार को नीट एग्जाम का परिणाम आना है, जिसमें मैं क्लियर मिलूंगा। लेकिन तब मैं आपके पास नहीं होऊंगा।
ये बात मिलगेट निवासी 18 वर्षीय कुणाल ने कही और ये कहकर वीरवार को ही वैष्णो देवी निकल गया। हुआ भी ये हीं। शुक्रवार को नेशनल टेस्ट एजेंसी ने नीट एग्जाम का परिणाम जारी कर दिया। जिसमें कुणाल का आल इंडिया स्तर पर 3454 रैंक और कैटेगरी स्तर पर 319 रैंक हासिल किया।
जैसे ही सूचना अभिभावक पवन मित्तल और शिल्पा मित्तल को लगी तो उनका खुशी का ठिकाना न रहा और हर पल बेटे के बोल को याद कर आंखों में से आंसू आ गए। बेटे ने भी फोन पर खुशखबरी अभिभावकों को सुनाई। साथ ही 20 जुलाई को वापिस हिसार आने की बात कही। बता दें कि कुणाल के पिता पवन मित्तल दैनिक जागरण में कर्मयोगी पद पर कार्यरत है।
पिछली बार नीट एग्जाम क्लियर नहीं कर पाया कुणाल
पिता पवन मित्तल ने बताया कि बेटा कुणाल बीते साल नीट एग्जाम क्लियर नहीं कर पाया था। केवल एक प्रतिशत कम पर कट आफ लिस्ट रूक गई। कट आफ लिस्ट 521 पर रूक गई। जबकि बेटे के 522 अंक थे। मगर उसके बावजूद कुणाल फिर से 12वीं कक्षा में दाखिल लेकर जी-तोड़ पढ़ाई करनी शुरू कर दी और शुक्रवार को परिणाम सुनकर खुशी का ठिकाना न रहा।
योगासन व क्रिकेट में रखता है रूचि
पिता ने बताया कि परीक्षा के दिनों में कुणाल एक दिन में 12 से 13 घंटे पढ़ाई करता है। साथ ही योगासन व क्रिकेट से गहरा लगाव है। इसके अलावा पिता के काम में भी हाथ बंटाता है। उन्होंने बताया कि कुणाल की बड़ी बहन रिम्पी नरवाना स्थित पीएनबी बैंक में मैनेजर है, छोटा बेटा साहिल नोएडा में पढ़ाई कर रहा हैं।