Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी का सितम...कोहरा भी बरपा रहा कहर, 3 डिग्री पहुंचा इस जिले का तापमान; दो दिन तक रहेगा कोल्ड-डे

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 08:14 AM (IST)

    Haryana Weather Today Update उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते बुधवार को करनाल का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री त ...और पढ़ें

    हरियाणा में सर्दी का सितम...कोहरा भी बरपा रहा कहर
    हरियाणा में सर्दी का सितम...कोहरा भी बरपा रहा कहर

    HighLights

    1. हरियाणा में सर्दी का सितम...कोहरा भी बरपा रहा कहर
    2. दो दिन तक कोल्ड डे का अलर्ट जारी
    3. करनाल का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री तक पहुंच गया।

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Today Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, कोहरा भी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।

    कहर बरपा रहे कोहरे के साथ हरियाणा में ठंड तेजी से बढ़ रही है। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते बुधवार को करनाल का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री तक पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा।

    ठंडी हवाएं चलने से परेशान हुए लोग

    इसके साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को हिसार में सुबह धूप नहीं निकलने और ठंडी हवाएं चलने से लोग परेशान हुए।

    सुबह के समय घनी धुंध छाने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में बदलाव के चलते रात से ही घना कोहरा छाया रहा है। मंगलवार देर रात कोहरा छाने से वाहनों चालक मुश्किल से अपने गंतव्य तक पहुंचे।

    दिन के समय बढ़ी अधिक ठंड

    इसके साथ ही अधिकतम तापमान में कुछ जगह पर गिरावट दर्ज की गई है। इससे दिन के समय ठंड अधिक बढ़ी। वहीं, आने वाले दिनों में प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट रहेगा और ज्यादा शीतलहर चल सकती है। वहीं, पानीपत में भी ठिठुरन जारी है।

    बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद करारी धूप निकली, इससे थोड़ी राहत जरूर मिली है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weekly Weather: सर्दी का सितम के साथ कोहरे का कहर, ये जिला रहा शिमला से भी ठंडा; जानें अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम?


    हरियाणा में 19 जनवरी तक कोल्ड डे का अलर्ट जारी

    वहीं मौसम विभाग ने 19 जनवरी तक कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही घना कोहरा की भी संभावना जताई गई है। अलर्ट की जानकारी पिछले तीन दिन से मोबाइल पर मैसेज के जरिये भेजी जा रही है। वहीं दो दिन से दोपहर को तेज धूप ने कंपकंपाती ठंड से राहत जरूर मिल रही है, लेकिन रात के समय घना कोहरा पड़ रहा है और दृश्यता भी शून्य रह रही है। इस कारण सबसे ज्यादा परेशानी का सामना वाहन चालकों को करना पड़ रहा है। रात के समय लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़े करने को मजबूर है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  Haryana Weather Today: हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक, रात-दिन के तापमान में बढ़ा अंतर; एक सप्ताह परिवर्तनशील रहेगा मौसम