Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather: हरियाणावासियों को स्मॉग से मिलेगी राहत, आज से बदल जाएगा मौसम का मिजाज; कई जिलों में बारिश के आसार

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 08:00 AM (IST)

    Haryana Weather Today हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 9 नवंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बदलाव के साथ कुरुक्षेत्र सहि ...और पढ़ें

    हरियाणावासियों को स्मॉग से मिलेगी राहत, आज से बदल जाएगा मौसम
    हरियाणावासियों को स्मॉग से मिलेगी राहत, आज से बदल जाएगा मौसम

    HighLights

    1. हरियाणा के मौसम में 9 नवंबर से बदलाव होगा।
    2. आज से कई जिलों में बारिश की संभावना है।
    3. दिन और रात के तापमान में होगी गिरावट

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Today: मौसम एवं कृषि विशेषज्ञों के अनुसार दीपावली के त्योहार से पहले मौसम करवट ले सकता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि 9 नवंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बदलाव के साथ कुरुक्षेत्र सहित अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने व बूंदाबांदी की संभावना है।

    दिन और रात के तापमान में होगी गिरावट

    10 नवंबर को कुछ जगह बूंदाबांदी होने के भी आसार बने हुए हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा। 11 नवंबर से मौसम खुश्क तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात व दिन के तापमान में गिरावट की भी संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान बिजाई करते समय मौसम का ध्यान अवश्य रखें एवं कृषि अधिकारियों व विशेषज्ञों से जानकारी लें।

    प्रदेश में कम नहीं हुआ स्मॉग

    हरियाणा के मौसम में बदलाव के साथ ही प्रदेश में स्मॉग अभी कम नहीं हुआ है। प्रदेश के फरीदाबाद, फतेहाबाद और जींद की हवा गंभीर श्रेणी में है। इसके अलावा 10 जिले ऐसे है जिनकी हवा ज्यादा खराब की श्रेणी में है। इस स्मॉग से आम आदमी को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

    9 नवंबर के बाद बदल जाएगा हरियाणा का मौसम

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार 9 नवंबर रात के बाद छिटपुट बूंदाबांदी और हवा चल सकती है। इससे स्मॉग के छंटने की संभावना है। प्रदेश में स्मॉग का स्तर काफी जिलों कम हुआ है। बेशक तीन जिले की हवा गंभीर श्रेणी में है मगर प्रदेश के बाकी जिलों के लोगों को राहत मिली है। लोगों को स्माग से राहत दिलवाने के लिए प्रशासन की तरफ से शहर में पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है मगर उससे अभी ज्यादा राहत नहीं मिली है।

    खबरें और भी

    फतेहाबाद और जींद में जलाई गई सबसे ज्यादा पराली

    पराली की बात करें तो प्रदेश में 44 जगह पर पराली जलाने की घटनाएं सामने आई है। इसमें सबसे ज्यादा फतेहाबाद में 14 और जींद में 12 घटनाएं सामने आई। प्रशासन की तरफ से इन पराली जलाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Update: हिसार में एक्यूआई 400 के पार, संकट में सांसें; दस नवंबर तक कोई राहत नहीं


    हरियाणा के किस जिले में कितना रहा AQI?

    • फतेहाबाद : 451
    • फरीदाबाद : 425
    • जींद : 406
    • भिवानी : 400
    • गुरुग्राम : 385
    • कैथल : 380
    • मानेसर : 364
    • रोहतक : 362
    • हिसार : 332
    • चरखी दादरी : 324
    • पानीपत : 323
    • सिरसा : 319
    • नारनौल : 298
    • कुरुक्षेत्र : 294
    • यमुनानगर : 290
    • करनाल : 279
    • बहादुरगढ़ : 252
    • पलवल : 231
    • बल्लभगढ़ : 229

    यह भी पढ़ें-  Haryana : हरियाणा में स्मॉग हुआ कम, चार जिलों में ही गंभीर स्थिति; 10वीं-12वीं को छोड़ सभी स्कूल 10 नवंबर तक बंद