Haryana Weather: हरियाणा में मॉनसून की वापसी, 11 जिलों में वर्षा; पानीपत में करंट से महिला की मौत
हरियाणा में मानसून फिर सक्रिय हो गया है, मंगलवार को 11 जिलों में वर्षा हुई और आगामी दिनों के लिए ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है। कम वर्षा से धान की ...और पढ़ें
-1785255941125_m.webp)
Haryana Weather: हरियाणा में 11 जिलों में वर्षा। फोटो जागरण
HighLights
हरियाणा में मानसून फिर सक्रिय, 11 जिलों में वर्षा हुई।
कम वर्षा से धान की फसल पर पड़ा सीधा असर।
पानीपत में दीवार में करंट आने से महिला की मौत।
जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मंगलवार को प्रदेश में 11 जिलों में वर्षा हुई। हिसार में दिन में तेज वर्षा हुई। इसके साथ ही अब आने वाले दिनों में भी तेज वर्षा का आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्षा के चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में वर्षा कम होने के कारण धान की फसल पर सीधा असर पड़ा है। दूसरी तरफ पानीपत के नवादा आर गांव में सोमवार देर शाम बिजली के करंट की चपेट में आने से शबीला (35) की मौत हो गई। वर्षा के कारण दीवार में करंट आ गया था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हुआ है। इसके चलते प्रदेश के 11 जिलों में वर्षा हुई। हिसार में 37 एमएम रिकार्ड दर्ज किया गया। इसी प्रकार पलवल में भी 66.5 एमएम और गुरुग्राम में 36 एमएम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने अब बुधवार को भी तीन जिलों में तेज वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी प्रकार यलो अलर्ट जारी भी किया गया है।
धान पर असर
प्रदेश में अभी तक दो जिलों चरखी दादरी और पलवल में ही सामान्य से थोड़ी ज्यादा वर्षा हुई। प्रदेश के बाकी सभी जिलों में सामान्य से 33 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इसका असर सीधे धान की फसल पर आया है। लाखों एकड़ में खड़ी फसल को पानी देने के लिए किसान ट्यूबवेल का सहारा ले रहे हैं। जिससे पानी का दोहन हो रहा है। वहीं मानसून के फिर से सक्रिय होने पर जो वर्षा होगी वह प्रदेश की धान की फसल के लिए लाभकारी साबित होगी। कृषि विज्ञानियों की मानें तो धान के साथ यमुनानगर में गन्ने की फसल पर भी आया है। पर्याप्त वर्षा नहीं होने से फसलों की बढ़वार भी कम हो रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
खबरें और भी
दीवार में करंट आने से महिला की मौत
पानीपत के गांव नवादा आर में सोमवार देर शाम बिजली के करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय शबीला की मौत हो गई। मृतका के पति इरफान ने बताया कि बरसात के समय दीवार में करंट आ गया था। शबीला किसी काम से बाहर निकल रही थी। इसी दौरान उसका हाथ दीवार से छू गया और उसे तेज झटका लगा।
तेज वर्षा का आरेंज अलर्ट : पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर।
यलो अलर्ट : कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल।
वर्षा का ब्योरा (मिलीमीटर में)
अंबाला : 0.1
हिसार : 37
भिवानी : 14.4
गुरुग्राम : 36
पलवल : 66.5
करनाल : 3
महेंद्रगढ़ : 1
नूंह : 1
सोनीपत : 3
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
जिला न्यूनतम अधिकतम
अंबाला
26.4
28.2
भिवानी
27.5
35
गुरुग्राम 99
30.2
हिसार
28.8
36.8
करनाल
26.5
27.2
नारनौल
26
35.5
रोहतक
28.4
32.9
सिरसा
29.2
38