Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी की आहट, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; 25 अप्रैल तक रहें सतर्क

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 07:40 AM (IST)

    पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद हरियाणा में तापमान बढ़ने की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद जैसे जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। अब पारा 25 अप् ...और पढ़ें

    पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा (प्रतीकात्मक फोटो)

    पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा (प्रतीकात्मक फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में शनिवार रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार सुबह कई जिलों में बादलवाई देखने को मिली। सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, भिवानी व बालसमंद क्षेत्र में हल्की बिखराव वाली बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। हालांकि यह मौसम प्रणाली अब आगे निकल गई है, जिससे प्रदेश में एक बार फिर तापमान बढ़ने की संभावना है।

    शनिवार दोपहर बाद अधिकांश जिलों से बादल छट गए, जिसके बाद तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। प्रदेश में रोहतक का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सिरसा, मेवात और जींद में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

    प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 37 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है, जिससे आमजन को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

    25 अप्रैल तक प्रदेश में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। हालांकि 26 अप्रैल से लेकर मई के पहले सप्ताह तक मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में अंधड़ और वर्षा की संभावना बन रही है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं वर्षा से फसलों में नुकसान की भी संभवना है।

    खबरें और भी

    District (जिला) Minimum Temperature (न्यूनतम) Maximum Temperature (अधिकतम)
    Ambala (अंबाला) 24.5 39.8
    Hisar (हिसार) 21.0 41.1
    Karnal (करनाल) 19.9 40.7
    Mahendragarh (महेंद्रगढ़) 25.5 40.5
    Rohtak (रोहतक) 22.2 42.3
    Sirsa (सिरसा) 24.0 41.0
    Sonipat (सोनीपत) 20.4 40.3