Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ा तापमान, वर्षा का यलो अलर्ट; बारिश में छज्जा गिरने से महिला की मौत

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    हरियाणा में वर्षा कम होने से गर्मी बढ़ी और सिरसा का तापमान 38.2 डिग्री तक पहुंच गया। फरीदाबाद में वर्षा के बाद छज्जा गिरने से एक महिला की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    Haryana Weather: हरियाणा में वर्षा का यलो अलर्ट। फाइल फोटो

    Haryana Weather: हरियाणा में वर्षा का यलो अलर्ट। फाइल फोटो

    HighLights

    1. हरियाणा में वर्षा कम होने से गर्मी में वृद्धि हुई।

    2. फरीदाबाद में वर्षा के बाद छज्जा गिरने से महिला की मौत।

    3. आने वाले दिनों में तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी।

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मानसून के सक्रिय होने के बाद बुधवार को वर्षा कम हुई। प्रदेश में गर्मी बढ़ी और सिरसा का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं फरीदाबाद में वर्षा के बाद एक मकान के छज्जे पर पति-पत्नी खड़े थे।

    अचानक से वह छज्जा गिर गया, जिससे महिला की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। आने वाले दिनों में फिर से तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को दिनभर धूप निकली रही।

    इससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई और सिरसा का तापमान 38 डिग्री पार कर गया। दोपहर बाद अचानक से एक बार मौसम में बदलाव हुआ लेकिन फिर से धूप निकलने के कारण उमस बढ़ गई। विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

    वर्षा के बाद भरभराकर गिरा जर्जर छज्जा

    डबुआ थाना क्षेत्र की डबुआ कालोनी में वर्षा के बाद एक मकान का जर्जर छज्जा गिरने से छह माह की बच्ची की मां लाडली खातून (28) की मौत हो गई। वह बिहार के सारण जिले की रहने वाली थी और अपने पति कुसमा मोहम्मद व छह माह की बेटी के साथ डबुआ कालोनी की 27 फीट रोड स्थित गली नंबर चार में रमन भारद्वाज के मकान में किराये पर रहती थी।

    खबरें और भी

    परिवार करीब दो माह पहले ही रोजगार की तलाश में फरीदाबाद आया था। सुबह करीब 11 बजे वर्षा के बाद लाडली खातून और उनका पति मकान के छज्जे पर खड़े थे। लगातार वर्षा के कारण कमजोर हो चुका छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया।

    छज्जे के साथ महिला व उसका पति भी नीचे गिर गए। इसमें महिला मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पति को मामूली चोट लगी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला और तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण डाक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

    तेज वर्षा का यलो अलर्ट : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र।

    तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    जिला न्यूनतम अधिकतम

    अंबाला
    26.1
    37
    गुरुग्राम
    25.9
    31
    हिसार
    26
    36.2
    करनाल
    25.5
    33.8
    नारनौल
    26.5
    34
    रोहतक
    27.4
    35.6
    सिरसा
    26.9
    38.2