Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: हरियाणा में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज, कई शहरों में बूंदाबांदी; आज 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट  

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    हरियाणा में मौसम बदल रहा है, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि अन्य जिलों में धूप से उमस बढ़ी। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदे ...और पढ़ें

    Haryana Weather: हरियाणा में आज 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट। फोटो जागरण

    Haryana Weather: हरियाणा में आज 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट। फोटो जागरण  


    HighLights

    1. हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में हल्की बूंदाबांदी हुई।

    2. गुरुवार को हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट जारी।

    3. उत्तर-पूरब राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना।

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मौसम दिन-प्रतिदिन बदल रहा है। बुधवार दोपहर को भिवानी और चरखी दादरी में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं हिसार में दिनभर जहां तेज धूप के बीच शाम सवा पांच बजे लगभग 10 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम कुछ ठंडा हुआ।

    प्रदेश के अन्य जिलों में धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों ने वीरवार को प्रदेश में वर्षा की चेतावनी जारी की है। साथ ही छह जिलों में तेज वर्षा का अलर्ट दिया है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार छह अगस्त तक प्रदेश में वर्षा होने की उम्मीद है। वीरवार को प्रदेश के छह जिलों में तेज तो बाकी जिलों में सामान्य वर्षा की चेतावनी दी है। बुधवार को तापमान दोबारा से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर-पूरब राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जिससे हरियाणा में मानसून के बढ़ने की संभावना है।

    तेज वर्षा का यलो अलर्ट : महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल।

    तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    जिला न्यूनतम अधिकतम

    अंबाला
    26.5
    34.3
    भिवानी
    24.5
    34
    फरीदाबाद
    27.6
    32.9
    गुरुग्राम
    26.7
    32.2
    हिसार

    26.4
    36.2
    करनाल

    25.5
    33.9
    नारनौल
    24.5
    29
    रोहतक

    27.2
    34.9
    सिरसा

    27
    35.4