Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Update: बारिश का इंतजार होगा खत्म, प्रदेश में फिर से एक्टिव होगा मानसून; बूंदाबांदी की संभावना

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 08:10 AM (IST)

    Haryana Weather Update हरियाणा और पंजाब के लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार था जो अब खत्म होने वाला है। पिछले कई दिनों से हरियाणा के मौसम में कोई ...और पढ़ें

    Haryana Weather Update: बारिश का इंतजार होगा खत्म, प्रदेश में फिर से एक्टिव होगा मानसून
    Haryana Weather Update: बारिश का इंतजार होगा खत्म, प्रदेश में फिर से एक्टिव होगा मानसून

    हिसार, जागरण संवाददाता। Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर से एक बार मौसम का मिजाज बदलेगा। प्रदेश में फिर से मानसून एक्टिव होगा। हरियाणा और पंजाब के लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म होने वाला है। पिछले कई दिनों से हरियाणा के मौसम में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अब एक बार फिर हरियाणा में मानसून एक्टिव होने वाला है।

    दस सितंबर के बाद ही एक्टिव होगा मानसून

    हरियाणा में आज से मौसम में बदलाव होगा और छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा के जिलों में छह सितंबर से मौसम में बदलाव हो सकता है। बदलाव के साथ ही छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, दस सितंबर के बाद ही मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।

    क्यों बदलेगा मौसम?

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून टर्फ की अक्षय रेखा अब भी सामान्य स्थिति से उत्तर की तरफ हिमालय की तलहटियों की तरफ बनी हुई है। परंतु टर्फ का पूर्वी छोर दक्षिण की तरफ सामान्य स्थिति में आ जाने तथा बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है। इससे तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण लोकल वेदर सिस्टम बनने से हरियाणा राज्य में मौसम 10 सितंबर तक परिवर्तनशील रह सकता है।

    छिटपुट बूंदाबांदी की है संभावना

    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि छह सितंबर को उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा के कुछ एक क्षेत्रों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

    खबरें और भी