विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather Update: 9 जिलों में भारी बारिश, धान की फसल को नुकसान, जानिए कब तक बरसेंगे मेघ

Published: Sat, 14 Sep 2024 06:18 PM (IST)

Haryana Weather Update हरियाणा में भादो में भी मेघ खूब बरस रहे हैं। 9 जिलों में भारी बारिश होने से ...और पढ़ें

Haryana Weather Update: 9 जिलों में झमाझम बारिश, धान की फसल को नुकसान।
Haryana Weather Update: 9 जिलों में झमाझम बारिश, धान की फसल को नुकसान।

HighLights

  1. 15 सितंबर से मौसम में होगा बदलाव।
  2. तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना।
  3. उत्तर हरियाणा के जिलों में हो सकती है वर्षा।

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मानसून के एक्टिव होने पर शुक्रवार को नौ जिलों में तेज व मध्यम वर्षा हुई। इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई। वर्षा के कारण पानीपत में धान की फसल को भी नुकसान हुआ है।

वहीं, हिसार के कुछ हिस्से सहित सिरसा, फतेहाबाद आदि जिलों में दिन के समय तेज धूप निकली जिससे सिरसा का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री तक पहुंच गया। अब शनिवार को भी मौसम विज्ञानियों ने बदलाव के चलते कई जिलों में वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। इसमें उत्तर हरियाणा के जिलों में वर्षा हो सकती है।

तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

वहीं, हिसार सहित आस पास के क्षेत्र में धूप खिलने और तापमान में बढ़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों के अनुसार हिसार, अंबाला, सोनीपत, भिवानी, रोहतक, बहादुरगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल, झज्जर आदि जिलों के शहरों में वर्षा हुई। हिसार के हांसी, नारनौंद क्षेत्र में वर्षा हुई तो गुरुग्राम में 18 एमएम तक वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया है।

कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि 14 सितंबर तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना बन रही है।

भादो में खूब बरस रहे मेघ

प्रदेश भर में सक्रिय हुए मानसून के कारण दो दिन से लगातार वर्षा हो रही है। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। धान की अगेती किस्म 1509 बिछौना बन गई हैं। जिले में करीब 17 हजार एकड़ में इस किस्म की रोपाई की गई थी, जिससे वर्षा के कारण बिछ चुकी है। इसके अलावा पछेती किस्में जो निसर (बाली आने लगी है) रहीं है।

यह भी पढ़ें- PM Modi in Haryana:'एक जुलाई से खटाखट खातों में आएंगे पैसे', राहुल के बयान पर PM मोदी का तंज

3.6 किमी रफ्तार से चली हवा

दो दिन से रुक-रुककर हो रही वर्षा से अधिकतम यानि दिन के तापमान में 6.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह के समय नमी की मात्रा 96 प्रतिशत दर्ज की गई, जो शाम को भी यथास्थिति में रही। हवा 3.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है।

परिवार के साथ मौसम का आनंद

पिछले कई दिनों से मौसम लगातार परिवर्तनशील चल रही है और लगातार सुबह-शाम वर्षा हो रही है। दिनभर बादलों से मौसम सुहाना हो रहा है। पशु-पक्षियों में काफी खुशहाल माहौल बना हुआ है और मौसम का खूब आनंद लिया जा रहा है। रोहतक के लघु चिड़िया घर में शेर सुहाने मौसम का अपने परिवार के साथ आनंद लेते हुए।

यह भी पढ़ें- PM मोदी के फैसले से हरियाणा के लाखों परिवारों को मिलेगा लाभ, बोले- 'अब सारी चिंताएं आपका ये बेटा करेगा'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।