विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओले गिरे; मंडियों में भीगा गेहूं

Published: Thu, 10 Apr 2025 06:23 PM (IST)Updated: Thu, 10 Apr 2025 06:27 PM (IST)

हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट बदली है। कई जिलों में बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई ...और पढ़ें

हरियाणा के मंडियों में भीगा गेहूं। फोटो जागऱण
हरियाणा के मंडियों में भीगा गेहूं। फोटो जागऱण

डिजिटल डेस्क, हिसार। हरियाणा में गुरुवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कई जिलों में बारिश और ओले गिरे हैं। सोनीपत, जींद, भिवानी, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश हुई हई। वहीं, जींद के नरवाना और रतिया में ओले भी गिरे हैं। कुरुक्षेत्र में दोपहर बाद से आसमान में बादल छाए हुए हैं। भिवानी में भी कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई है।

जींद में बारिश और ओले गिरने से तापमान में कमी आई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उधर, झज्जर में ठंडी हवा चल रही है।

कैथल की मंडियों में भीगा गेहूं

कैथल के गुहला क्षेत्र में बारिश हो रही है। हल्की-फुल्की ओलावृष्टि भी हुई है। मंडी में पड़ा गेहूं भींग गया। किसान तिरपाल से ढक कर गेहूं बचाने की कोशिश कर रहे हैं। कलायत, राजौंद क्षेत्र में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। वहीं, सिरसा और हिसार में मौसम सुहाना हो गया है। 

फतेहाबाद में 5 एमएम की बारिश

फतेहाबाद के रतिया में 5 एमएम बरसात हुई, इसके अलावा जिले के भूना, टोहाना व जाखल इलाके में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। ग्रामीण इलाकों में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद एक बार के लिए गेहूं की कटाई का काम प्रभावित हो गया। रतिया में बरसात के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई। गेहूं की खड़ी फसल में नुकसान नहीं है, क्योंकि बरसात के समय हवा तेज नहीं थी।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather Alert: हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ झमाझम होगी बारिश, हिसार-अंबाला समेत 7 जिलों के लोग रहें सावधान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।