Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Alert: हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ झमाझम होगी बारिश, हिसार-अंबाला समेत 7 जिलों के लोग रहें सावधान

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 08:29 AM (GMT+05:30)

    हरियाणा (Haryana Weather) में मौसम ने करवट बदली है। भीषण गर्मी की बीच बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। प्रदेश में आज फिर से बारिश (Haryana Rain) क ...और पढ़ें

    हरियाणा में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना है।
    हरियाणा में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना है।

    HighLights

    1. हरियाणा में दिन में पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार
    2. रात में हुई बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
    3. अगले दो दिन तक हरियाणा में बारिश की संभावना

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather: मौसम में परिवर्तन के साथ ही 10 अप्रैल से हरियाणा में वर्षा होने की संभावना है। यह बदलाव दो दिन तक रहेगा। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में काफी ज्यादा गर्मी रही।

    हिसार (Hisar Weather) सबसे ज्यादा गर्म रहा और अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि, रात को वर्षा शुरू होने पर तापमान में गिरावट आई।

    आज फिर बारिश के आसार

    आज यानी वीरवार और शुक्रवार को प्रदेशभर (Haryana Rain) में वर्षा के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके बाद गर्मी फिर से बढ़ेगी और तापमान दोबारा से ऊपर जाएगा। नारनौल जिले में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में बर्फबारी और बारिश, तो जम्मू में तेज धूप से हाल बेहाल; पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट

    बुधवार को जिले के दक्षिणी हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रही और कुछ स्थानों पर अंधड़, हल्की बूंदाबांदी और छिटपुट ओलावृष्टि हुई।

    तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार रात से हवाओं में तेजी से बदलाव हुआ। मौसम बदलने के साथ ही दो दिन तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान जो तेजी से बढ़ रहा है वह कम होने की उम्मीद है।

    विज्ञानियों की मानें तो ऐसा तापमान हमेशा अप्रैल माह के अंत तक पहुंचता है। इस बार गर्मी भी जल्द आने से लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। लू की चपेट में आने से मरीज भी बढ़ रहे हैं। बिजली की मांग भी बढ़ी है।

    इन जगहों पर बारिश की संभावना

    मौसम विज्ञानियों की मानें तो आज यानी 10 अप्रैल को प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला आदि कई जगह पर वर्षा होने की संभावना है।

    इसका प्रभाव प्रदेश के बाकी जिलों पर भी होगा। 11 अप्रैल को भी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद आदि जिलों में वर्षा हो सकती है।  वर्षा के साथ ही इन जिलों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमपात के बाद आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना, हिमाचल के इन जिलों के लोग रहें सावधान