Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में बर्फबारी और बारिश, तो जम्मू में तेज धूप से हाल बेहाल; पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 08:08 AM (IST)

    कश्मीर (Kashmir Weather) में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बर्फबारी हुई है जिससे गर्मी की वजह से परेशान लोगों को राहत मिली है। हालांकि जम्मू (Jammu Weather) ...और पढ़ें

    कश्मीर में बर्फबारी-वर्षा तो जम्मू में तेज धूप कर रही बेहाल
    कश्मीर में बर्फबारी-वर्षा तो जम्मू में तेज धूप कर रही बेहाल

    HighLights

    1. कश्मीर में बर्फबारी के बाद गर्मी से राहत
    2. जम्मू में तेज धूप ने लोगों का हाल किया बेहाल

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। Jammu Kashmir Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते कश्मीर (Kashmir Weather Update) में बर्फबारी और बारिश तो जम्मू में तेज धूप बेहाल कर रही है। बुधवार को कश्मीर के उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में वर्षा हुई।

    आज भी बर्फबारी और बारिश की संभावना

    कई दिनों से शुष्क मौसम के बीच सामान्य से कई डिग्री ऊपर गए तापमान में फिर से गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमपात के बाद आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना, हिमाचल के इन जिलों के लोग रहें सावधान

    पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदला मौसम

    बता दें कि कई दिनों से शुष्क रहने के बाद सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते घाटी में मौसम बदल गया। सुबह से उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई, जो दिनभर रुक-रुक जारी रही।

    श्रीनगर समेत अधिकांश निचले इलाकों में पहले तेज हवाएं चलीं और उसके बाद बारिश शुरू हुई, जो अधिकांश इलाकों में रातभर रुक-रुक कर जारी रही। अफरवट, साधना टाप, राजदान टाप, टंगडार, सोनमर्ग तथा अन्य उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फ गिरी।

    खबरें और भी

    जम्मू में गर्मी से लोगों को हाल बेहाल

    वहीं, जम्मू (Jammu Weather) में मौसम तेजी से गर्म हो रहा है। अभी भी गर्मी लोगों को बेहाल करने लगी है। जम्मू में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24.1 दर्ज किया। कश्मीर में बदले मौसम से तापमान जोकि सामान्य से ऊपर बना हुई था, में गिरावट देखने को मिली, जिसके चलते लोगों ने ठंड महसूस की।

    श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री, काजीगुंड में 10.5, पहलगाम में 7.2, कुपवाड़ा में 10.3,कोकरनाग में 9.6, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 12 से 17 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। 18 से 20 अप्रैल के बीच एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता दिख रहा है।

    यह भी पढ़ें- UP Weather Today: यूपी में बदला मौसम का मिजाज बदला, कहीं तेज धूप तो कहीं हो रही वर्षा; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट