Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Today: यूपी में बदला मौसम का मिजाज बदला, कहीं तेज धूप तो कहीं हो रही वर्षा; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 07:21 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। कुछ जिलों में गर्मी बढ़ रही है जबकि अन्य जगहों पर बारिश से राह ...और पढ़ें

    धूप से बचने के लिए गमछा ओढकर जाते दो युवक। जागरण
    धूप से बचने के लिए गमछा ओढकर जाते दो युवक। जागरण

    HighLights

    1. 13 अप्रैल तक कहीं तपिश तो कहीं हल्की बारिश, लखनऊ में भी बूंदाबांदी के आसार
    2. गोरखपुर में तेज गरज के हुई झमाझम बारिश

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update: मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, प्रदेश में कुछ जिलों में गर्मी तो कुछ जगह बारिश होने से तापमान में उतार- चढ़ाव हो रहा है। अगले 13 अप्रैल तक यह बदलाव जारी रहेगा।

    बुधवार को लखनऊ में गर्मी का असर बना रहा। अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कई जिलों में गर्मी ने तीव्र रूप ले लिया है। प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, झांसी, हमीरपुर, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर जैसे जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान झांसी में रिकार्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

    इसे भी पढ़ें- विनय तिवारी से 60 से अधिक बेनामी संपत्तियों के बारे में पूछताछ, 754 करोड़ घोटाला के मामले में हैं गिरफ्तार

    हालांकि, प्रदेश के कुछ हिस्सों में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। तराई क्षेत्रों में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी सूचना मिली है। इससे मौसम में थोड़ी नरमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

    धूप गर्मी से बचने के लिए छाते का सहारा लेती युवती। जागरण


    प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। साथ ही, कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं।

    इसे भी पढ़ें- भाजपा का 'गांव-गली-वार्ड चलो' अभियान आज से, घर-घर दस्तक देंगे कार्यकर्ता; गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां

    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में भी तेज और झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। शुक्रवार और शनिवार को लखनऊ और आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश और तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

    खबरें और भी