Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Update: किसानों पर बरसी आफत की बारिश, मंडियों में रखा अनाज भीगा; इन इलाकों में आज फिर बारिश का अलर्ट

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 08:35 AM (IST)

    Haryana Weather Updater हरियाणा में मौसम बदलने से शुक्रवार को प्रदेश में वर्षा-ओलावृष्टि हुई। प्रदेश के कैथल झज्जर बहादुरगढ़ पानीपत में बारिश हुई। हि ...और पढ़ें

    Haryana Weather Update: किसानों पर बरसी आफत की बारिश, मंडियों में रखा अनाज भीगा
    Haryana Weather Update: किसानों पर बरसी आफत की बारिश, मंडियों में रखा अनाज भीगा

    HighLights

    1. दिन तक ओलावृष्टि और वर्षा की विज्ञानियों ने जताई है संभावना
    2. हिसार की नई अनाज मंडी में खुले में रखी गेहूं भीग गई

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Update: मौसम बदलने से शुक्रवार को प्रदेश में वर्षा-ओलावृष्टि हुई। कैथल, झज्जर, बहादुरगढ़, पानीपत में वर्षा हुई। हिसार बस स्टैंड के पास, हांसी, रोहतक के निंदाना, भिवानी के लोहारू समेत कई अन्य जिलों में ओले गिरे।

    किसान की मौत

    आकाशीय बिजली गिरने से कैथल के बालू गांव में खेतों में भूसा निकाल रहे 20 वर्षीय किसान संजू की मौत हो गई। हिसार के एक मकान पर आसमानी बिजली गिरने से बिजली के उपकरण जल गए। बिजली के बोर्ड में ब्लास्ट होने से 10 वर्षीय बच्ची घायल हो गई।

    इसके अलावा मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से हरियाणा एनसीआर और दिल्ली में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। मौसम में बदलाव के साथ हिसार, पानीपत, रोहतक जिले का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    इन इलाकों में बारिश की संभावना

    मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को भी छह जिलों फतेहाबाद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    इससे पहले शुक्रवार के लिए वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की थी। शाम को अचानक से मौसम में बदलाव हुआ। वर्षा होने के साथ ही ओलावृष्टि शुरू हो गई।

    भीगने से खराब होगा अनाज

    खेत में अभी गेहूं की कटाई चल रही है। अनाज मंडी में उठान धीमा होने के कारण मंडी में खुले आसमान के नीचे सरसों और गेहूं की फसल पड़ी है। शुक्रवार शाम को हुई वर्षा से फसल के खराब होने का डर है। इससे किसान चिंतित है। कारण है काफी फसल ऐसी है जो अभी तक बिकी नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana News: कांग्रेस प्रत्‍याशी बुद्धिराजा की दिक्‍कतें बढ़ी, मनोहर लाल के खिलाफ फ्लैक्स लगाने के केस में भगौड़ा घोषित