Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Naveen Naru Arrested: हरियाणवी कलाकार नवीन नारू गिरफ्तार, महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग लगा आरोप; ब्रेजा कार भी जब्त

    By chetan singhEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 09:43 AM (IST)

    Naveen Naru Arrested हरियाणवी कलाकार नवीन नारू पर महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी कर ली गई है। महिला द्वारा आरोप लगाए गए थे कि उ ...और पढ़ें

    Naveen Naru Arrested: हरियाणवी कलाकार नवीन नारू गिरफ्तार
    Naveen Naru Arrested: हरियाणवी कलाकार नवीन नारू गिरफ्तार

    HighLights

    1. हरियाणवी कलाकार नवीन नारू गिरफ्तार
    2. महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग लगा आरोप
    3. नारू ने सभी आरोपों से किया इनकार

    संवाद सहयोगी, हांसी/हिसार। Naveen Naru Arrested: हरियाणवी कलाकार नवीन नारू पर महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी कर ली गई है। हांसी पुलिस ने सोमवार को शहर से ही उनकी गिरफ्तारी की। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

    महिला ने नवीन पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

    डीएसपी रविंद्र सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने हरियाणवी कलाकार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपित के पास से एक गाड़ी भी बरामद की गई है। डीएसपी के अनुसार अभी मामले की जांच जारी है।

    अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    गौरतलब है कि पुलिस को दी गई शिकायत में महिला द्वारा आरोप लगाए गए थे कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। महिला ने बताया था कि वह एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक है। वह वर्ष 2020 में एक हरियाणवी कलाकार नवीन के संपर्क में आई।

    महिला ने नवीन पर लगाए गंभीर आरोप

    उस वक्त वह उसे हेरोइन बनाने और पैसे देने के बहाने उसने दोस्ती की। जिसके बाद वह उसके बहकावे में आ गई। कुछ समय बाद उसने उसे अपने घर बुलाकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी के साथ ही शादी का झांसा देता रहा और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता रहा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana: ‘पंजोखरा साहिब’ से जाना जाएगा अंबाला का यह गांव, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला; इस वजह से किया बदलाव

    जान से मारने की दी धमकी 

    इस वारदात के बारे में किसी को बताने पर हरियाणवी कलाकार ने उसको जान से मारने की धमकी दी। महिला ने कहा कि यह मामला सहमति का था, लेकिन उसने मुझसे बात करनी छोड़ दी और पैसे देने से साफ मना कर दिया। वहीं, इसी मामले में कलाकार नवीन का कहना है कि यह सब आरोप झूठे है और हमारा पैसों को कुछ लेन-देन है। एक महिला द्वारा उस पर लगाए हुए दुष्कर्म के आरोप सब झूठे है।

    यह भी पढ़ें-  चुरु से ठंडा रहा हिसार, कोहरे ने भी किया परेशान; आगामी दिनों में और गिरेगा तापमान ; पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट