यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather: हरियाणा में मानसून मेहरबान, 12 जिलों में आज भारी बारिश के आसार; जानिए मौसम का पूरा अपडेट
Haryana Weather News हरियाणा में मानसून सक्रिय हो गया है। प्रदेश के 12 जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों तक मानसून क ...और पढ़ें

HighLights
- फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री
- हिसार का तापमान भी चार डिग्री से ज्यादा बढ़ा
जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather News: मौसम में परिवर्तन के साथ ही शुक्रवार को धूप खिली रही। दिन के समय गर्मी अधिक होने पर तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हिसार का तापमान चार डिग्री से ज्यादा बढ़ गया। वहीं प्रदेश के 12 जिलों में शनिवार को भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।
सात जुलाई तक मौसम में रहेगा बदलाव
मौसम विज्ञानियों के अनुसार सात जुलाई तक मौसम में बदलाव रहेगा और प्रदेश में वर्षा की संभावना रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से आने वाले दो दिन तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मानसून की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। उसके बाद दो दिन तक मौसम साफ रह सकता है। वर्षा होने से तापमान अभी अधिकतर जिलों का 35 डिग्री के आस पास चल रहा है।
चार डिग्री से ज्यादा बढ़ा हिसार का तापमान
मौसम में बदलाव के चलते हिसार का तापमान भी चार डिग्री से ज्यादा बढ़ गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री तक पहुंच गया था जो शनिवार को बढ़कर 35.4 डिग्री तक बढ़ गया। इसी प्रकार सिरसा का तामपान अभी 37.2 डिग्री तक पहुंचा है। प्रदेश में फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रहा।
यह भी पढ़ें: Haryana Weather Update: हरियाणा में छाया मानसून, अगले चार दिन में होगी झमाझम बारिश; जानें मौसम का पूरा अपडेट