Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में आज इन 4 जिलों में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    हरियाणा में मानसून सक्रिय होने से 15 जिलों में वर्षा हुई, जिसमें गुरुग्राम, पलवल और भिवानी में तेज बारिश दर्ज की गई। शनिवार को चार जिलों में तेज वर्षा ...और पढ़ें

    हरियाणा में बारिश का दौर जारी है।

    हरियाणा में बारिश का दौर जारी है।

    HighLights

    1. 15 जिलों में हुई वर्षा, गुरुग्राम, पलवल, भिवानी में तेज।

    2. शनिवार को चार जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट।

    3. तापमान में कमी आई, लेकिन जलभराव की समस्या बढ़ी।

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही शुक्रवार को 15 जिलों में वर्षा हुई। इसमें गुरुग्राम, पलवल और भिवानी में तेज और ज्यादा वर्षा हुई। लगातार हो रही वर्षा के चलते अधिकतम तापमान में भी कमी आई है।

    वहीं, शनिवार को चार जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को चार जिलों में तेज के अलावा बाकी प्रदेश में वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा उसके बाद भी लगातार वर्षा होने की संभावना है।

    इससे रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्षा होने के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हुई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में वर्षा की चेतावनी जारी की है।

    तेज वर्षा का यलो अलर्ट

    महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल।

    खबरें और भी