Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के इन आज 4 जिलों में आज झमाझम होगी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    हरियाणा के छह जिलों में गुरुवार को मानसून की वर्षा हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई लेकिन उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को चार जिलों में तेज वर्षा ...और पढ़ें

    हरियाणा में आज 4 जिलों  में बारिश की चेतावनी है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. गुरुवार को हरियाणा के छह जिलों में हुई मानसून वर्षा।

    2. तापमान में गिरावट पर दिन में उमस ने बढ़ाई परेशानी।

    3. 2 से 5 अगस्त तक राज्य में अच्छी बारिश की संभावना।

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मानसून की वर्षा अलग-अलग इलाकों में हो रही है। वीरवार को प्रदेश के जींद, सिरसा, भिवानी, हांसी, हिसार और फतेहाबाद जिले में वर्षा हुई। इससे तापमान भी कम हुआ है। लेकिन दिन में धूप निकलने से उमस बढ़ी। लोग उमस से काफी परेशान रहे। वहीं शुक्रवार को भी प्रदेश के चार जिलों में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

    इसके अलावा प्रदेश के बाकी इलाकों में भी वर्षा की चेतावनी दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा में मानसून के दौरान अभी वर्षा कम हुई है। उसी के चलते सामान्य से कम वर्षा होने के कारण किसान भी परेशान हैं। वीरवार को हिसार के उकलाना क्षेत्र सहित कई ग्रामीण इलाकों में वर्षा हुई। वहां पर जलभराव भी हुआ, जिससे लोग परेशान हुए। मौसम विज्ञानियों ने अब आने वाले दिनों में भी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा जैसलमेर, रायसेन, पश्चिमी छत्तीसगढ़, विदर्भ, दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश व गोपालपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की हवाएं कम आने से कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है।

    एक अगस्त तक लगातार बीच-बीच में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक अगस्त रात्रि से मानसून हवाएं उड़ीसा, बिहार और उत्तर प्रदेश की तरफ से आने की संभावना बन रही है। जिससे दो अगस्त से पांच अगस्त के दौरान हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच-बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

    खबरें और भी

    तेज वर्षा का यलो अलर्ट

    पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला व करनाल।