Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में आज 10 जिलों में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    हरियाणा में मानसून सक्रिय होने से 16 जिलों में वर्षा हुई, जिसमें पलवल और गुरुग्राम में सर्वाधिक दर्ज की गई। आज 10 जिलों में तेज वर्षा का येलो अलर्ट जा ...और पढ़ें

    हरियाणा के 10 में आज तेज वर्षा का येलो अलर्ट।

    हरियाणा के 10 में आज तेज वर्षा का येलो अलर्ट।

    HighLights

    1. हरियाणा के 16 जिलों में मानसून की वर्षा हुई।

    2. पलवल और गुरुग्राम में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

    3. आज 10 जिलों में तेज वर्षा का येलो अलर्ट।

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही 16 जिलों में वर्षा हुई। पलवल और गुरुग्राम में सबसे ज्यादा वर्षा का आंकड़ा दर्ज किया गया है।

    शुक्रवार को भी प्रदेश के 10 जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में लगातार वर्षा की संभावना व्यक्त की है। वहीं प्रदेश में सामान्य से 27 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। मानसून के सक्रिय होने के साथ ही वर्षा ने तापमान को नीचे गिराया है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे हो गया है। बीच में वर्षा नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया था। वीरवार को भी प्रदेश के जिलों में वर्षा होने से लगातार जलभराव की समस्याएं बनी हुई है।

    तेज वर्षा का यलो अलर्ट

    यमुनानगर, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल।