Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hisar News: घरेलू झगड़ों से तंग हो गया पति, पत्नी पर ताबड़तोड़ बरसा दी गोलियां; गंभीर रूप से घायल हुई महिला

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 09:42 AM (IST)

    Hisar Crime News हिसार के आजाद नगर क्षेत्र के सिंघरान गांव (Singhran village) में बुधवार अल सुबह 5.30 बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरि ...और पढ़ें

    घरेलू झगड़ों से तंग हो गया पति, पत्नी पर ताबड़तोड़ बरसा दी गोलियां (फाइल फोटो)
    घरेलू झगड़ों से तंग हो गया पति, पत्नी पर ताबड़तोड़ बरसा दी गोलियां (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हिसार के आजाद नगर क्षेत्र के सिंघरान गांव में पति ने पत्नी पर हमला कर दिया।
    2. लाइसेंसी रिवॉल्वर से पति ने पत्नी पर तीन से चार फायर किए।
    3. महिला के हाथ में और छाती में गोली लगी है।

    हिसार, जागरण संवाददाता। Hisar Crime News: हिसार के आजाद नगर क्षेत्र के सिंघरान गांव (Singhran village) में बुधवार अल सुबह 5.30 बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Rapid Firing on Wife) कर दी। रिवॉल्वर से उस पर तीन से चार फायर किए। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    घरेलू झगड़ों से परेशान होकर पत्नी पर की फायरिंग

    मिली जानकारी के अनुसार गांव सिंघरान में रहने वाली प्रभारी देवी पर उसके पति राजकुमार ने घरेलू झगड़ों (Domestic Dispute) से परेशान होकर अल सुबह 5:30 बजे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर (licensed revolver) से तीन से चार फायर किए। जिससे महिला की छाती और हाथ पर गोली लगी है। महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत है पति

    सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की है। मौके से गोली खोल के जुटाए गए हैं। आरोपित राजकुमार मंगाली स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत है और उसकी तीन संतान है। जिनमें से एक लड़की की शादी हो चुकी है। इसके अलावा दो बेटे हैं। पुलिस मामले में जांच में जुटी है। वहीं, इसी तरह हिसार के हांसी शहर में भी गोलीबारी की घटना हुई है।

    घर में सो रहे मां-बेटी और बेटे पर हमलावरों ने चाकू से किया हमला

    हांसी शहर के इंद्रा कॉलोनी में बुधवार अलसुबह 2 बजे परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। जिसमें मां, बेटा और एक बेटी शामिल है। इसी बीच 60 वर्ष गोमती देवी, कृष्ण वर्ष 25 और सुमित्रा 22 वर्षीय यह तीनों घर में सो रहे थे। उसी दौरान घर में कुछ अज्ञात युवक घुस आए और माँ व बेटा पर चाकूओ से हमला कर दिया। अज्ञात युवकों ने बेटी समेत तीनो पर हमला किया। जिसके बाद महिला गोमती ने बाहर निकल कर आवाजे लगाई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Update: तेज बारिश से उमस से मिली राहत तो जलभराव से आफत; अगले चार दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट


    बेटे की गई जान

    इसी दौरान आसपास के सभी लोग एकत्रित हो गए और सभी घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने 25 वर्षीय कृष्ण को मृत घोषित कर दिया व अन्य मां- बेटी घायल हो गए। इसी दौरान अस्पताल में भारी पुलिस बल पहुंच गए। उन्होंने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें-  Palwal: अपहरण कर नाबालिग को जंगल ले गए चार आरोपी, बारी-बारी से किया दुष्कर्म; दूसरे दिन बेहोश मिली लड़की