यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hisar News: गुरुकुल की महिला वार्डन की बेटी से दुष्कर्म, तांत्रिक पर लगा आरोप; मां ने भी दिया आरोपित का साथ
हिसार के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने पंजाबी निवासी एक तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने जब दुष्कर ...और पढ़ें

HighLights
- हिसार में युवती के साथ दुष्कर्म
- तांत्रिक पर लगा गुरुकुल की महिला वार्डन की बेटी से दुष्कर्म का आरोप
- पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दर्ज की FIR
हिसार, जागरण संवाददाता। Hisar Crime News जिले के एक गांव निवासी युवती ने पंजाब निवासी एक तांत्रिक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2020 में उसके माता-पिता का तलाक हो चुका है। वह अपनी माता व छोटी बहन के साथ रहती है। उसकी माता एक गुरुकुल में बतौर वार्डन रात की डयूटी पर तैनात है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसकी माता के पास महीने में दो से तीन बार आता है। आरोपित जोगिंद्र तांत्रिक का काम करता है। आरोप है कि वह अपने पास अवैध हथियार रखता है। बीमार होने के कारण वह नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन थी। 12 सितंबर को उसकी माता अस्पताल से छुट्टी दिलवाकर घर लाई थी। उस समय आरोपित भी घर पर था।
'मां के जाने के बाद कमरे में ही सो गया तांत्रिक'
पीड़िता के अनुसार, रात को उसकी माता ड्यूटी पर चली गई। लेकिन आरोपित उनके कमरे में ही सो गया। रात को करीब 10:30 बजे वह भी दवाई लेकर अपनी बहन के साथ उसी कमरे में सो गई। आरोपित ने उसी रात उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि किसी को बताया तो उसे, उसकी बहन व उसकी मां को जान से मार देगा।
ये भी पढ़ें- Yamunanagar Crime News: प्लाईवुड फैक्ट्री में घुसकर संचालकों से 15 लाख की लूट, बोलेरो गाड़ी पर आए थे चार बदमाश
मां ने दिया तांत्रिक का साथ
हैरानी तो इस बात की है जब पीड़िता ने दुष्कर्म की बात अपनी मां को बताई तो उसकी मां ने भी दोषी का ही साथ दिया। 14 सितंबर की रात को उसकी मां अपनी ड्यूटी पर चली गई। 15 सितंबर की सुबह वह अपनी मां के आने से पहले मामा के पास हिसार आ गई और उनको पूरी बात बता दी।
पुलिस ने दर्ज की FIR
पीड़िता ने बताया कि आरोपित इससे पहले भी उसके साथ छेड़खानी व जबरदस्ती करने की कोशिश करता था। उसने अपनी माता को बताया था। लेकिन उसकी मां ने किसी अन्य को बताने से मना कर दिया था। पुलिस ने मामले में आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है।

