Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'गर्लफ्रेंड बदनाम हो जाती...', हरियाणा में अबॉर्शन करा श्मशान घाट में फेंका बच्चे का शव, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 03:39 PM (GMT+05:30)

    हिसार के ऋषि नगर में पुलिस ने एक युवक को श्मशान घाट के पास भ्रूण फेंकते हुए रंगे हाथों पकड़ा। युवक ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका का गर्भपात करवाया था ...और पढ़ें

    .फोटो एआई द्वारा बनाई गई है

    .फोटो एआई द्वारा बनाई गई है

    HighLights

    1. हिसार में भ्रूण फेंकते हुए युवक अनिल गिरफ्तार।

    2. प्रेमिका का गर्भपात करा भ्रूण ठिकाने लगा रहा था।

    3. ऋषि नगर श्मशान घाट के पास पकड़ा गया।


    जागरण संवाददाता, हिसार। ऋषि नगर में श्मशान घाट के पास सुनसान जगह पर झाड़ियों में भ्रूण फेंकने आए युवक को शहर थाना पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने युवक के पास से भ्रूण बरामद किया। शहर थाना पुलिस ने आरोपित नियाणा निवासी अनिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

    पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर थाना पुलिस की टीम ऋषि नगर में मंगलवार रात को गश्त पर थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली की एक युवक श्मशान घाट के पास संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच कर युवक को पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक पॉलीथिन में भ्रूण मिला।

    पूछताछ के दौरान युवक अनिल ने बताया कि गांव की एक युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। और ऋषि नगर में रहते हैं। प्रेम प्रसंग के चलते युवती गर्भवती हो गई। ऐसे में समाज में बेईज्जती होती को युवती का गर्भपात करवा दिया और भ्रूण को यहां पर झाड़ियों में फेंकने के लिए आया था। पुलिस ने आरोपित से भ्रूण बरामद किया और उसके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।