हिसार में रुपये के लेन-देन से परेशान व्यक्ति ने छत से लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत
हिसार के सेक्टर 9-11 निवासी श्रवण कुमार ने रुपये के लेन-देन से परेशान होकर छत से छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1785682242323_m.webp)
रुपये के लेन-देन से परेशान व्यक्ति ने छत से लगाई छलांग, मौत।
HighLights
रुपये के लेन-देन से परेशान श्रवण कुमार ने छत से छलांग लगाई।
गंभीर घायल श्रवण की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
अशोक कुमार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ।
जागरण संवाददाता, हिसार। शहर के सेक्टर 9-11 में रहने वाले श्रवण कुमार (51) ने रुपये के लेन-देन से परेशान होकर शनिवार रात करीब 10 बजे छत से छलांग लगा दी। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी हालत में स्वजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए।
जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शव का मेडिकल कालेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम करवा स्वजन को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे प्रकाश के बयान पर अशोक कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को दिए गए बयान में सेक्टर 9-11 में रहने वाले प्रकाश ने बताया कि उनके पिता श्रवण कुमार प्राइवेट नौकरी करते थे। अशोक कुमार नामक व्यक्ति से उनका रुपयों का लेन-देन चल रहा था।
कुछ दिनों से अशोक कुमार मेरे पिता पर रुपये देने का दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर पिता दिनभर परेशान रहते थे। शनिवार रात को दूसरी मंजिल की छत से नीचे छलांग लगा दी।
चिल्लाने की आवाज सुनकर घर से बाहर आए। पिता जमीन पर गिरे हुए थे। उन्हें संभाला और उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।