हरियाणा: हिसार के 20 सरकारी स्कूलों का निरीक्षण: 18 भवनों की हालत जर्जर; सीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
हिसार में सुशासन सहयोगी द्वारा 20 सरकारी स्कूलों के निरीक्षण में 18 भवनों को जर्जर पाया गया। ...और पढ़ें

सुशासन सहयोगी ने 20 सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण, 18 के ढांचे मिले जर्जर (जागरण फोटो)
HighLights
सुशासन सहयोगी ने हिसार के 20 स्कूलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में 18 सरकारी स्कूलों के भवन जर्जर मिले।
रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी, सुधार के प्रयास जारी।
चेतन वर्मा, हिसारग्रीष्मकालीन छुट्टियां खत्म होने में 7 दिन शेष है। इसी बीच सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को तेजी से जांचा जा रहा है। जिनमें पानी, बिजली, कमरे, रैंप, शौचालय, डिजिटल बोर्ड व चारदीवारी शामिल है।
पहले शिक्षा निदेशालय की विशेष टीम पंचकूला से हिसार पहुंची थी, जिसमें शामिल अधिकारियों ने सरकारी स्कूलों में उपरोक्त मूलभूत सुविधाओं को जांचा था। अब इसी कड़ी में सुशासन सहयोगी ने भी जिले के 20 सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया, जिनमें 18 स्कूलों की बिल्डिंग जर्जर मिली।
केवल 2 स्कूलों की बिल्डिंग ही ठीक मिली। इसके अलावा डिजिटल बोर्ड, बिजली व्यवस्था व तारों का जाल, मिड डे मील, पीने का पानी, पीने का पानी की जांच, स्टाफ की स्थिति व स्वच्छ प्रांगण बिंदुओं पर भी रिपोर्ट मांगी। तमाम बिंदुओं पर रिपोर्ट बनाकर सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।
नौ खंडों के इन सरकारी स्कूलों के ढांचे हालात खराब
- खंड आदमपुर
- स्कूल का नाम - स्थिति
- सीसवाल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय - कोई भवन नहीं
- सीसवाला स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय - कोई भवन नहीं
- काबरेल स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला - कंडम भवन
- चूली बागड़ियान स्थित राजकीय माडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय - कंडम भवन
खंड अग्रोहा
- स्कूल का नाम - स्थिति
- सारंगपुर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय - काफी दुरुस्त करने की जरूरत
- सारंगपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय - काफी दुरुस्त करने की जरूरत
- ढाणी खासा महाजन स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय - कंडम भवन
- ढाणी झाजरियां स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय - कंडम भवन
खंड बरवाला
स्कूल का नाम - स्थिति
खबरें और भी
- खेदड़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - कंडम भवन
- छान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - कंडम भवन
- अनाज मंडी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - कंडम भवन
- पंघाल स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय - कंडम भवन
- पंघाल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय - कंडम भवन
- गैबीपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - कंडम भवन
- राजली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - कंडम भवन
- बरवाला स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - कंडम भवन
खंड हिसार प्रथम
- स्कूल का नाम - स्थिति
- नियाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - सेम की समस्या से भवन बैठ गया। अधिकांश दुरुस्त करने की जरूरत
- डाया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय - चारदीवारी नहीं
- सातरोड खुर्द स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय - कंडम भवन
- दाहिमा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय - कंडम भवन
- दाहिमा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय - कंडम भवन
खंड हिसार द्वितीय
- स्कूल का नाम - स्थिति
- पातन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - कंडम भवन
- मुकलान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - कंडम भवन
- आर्य नगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - कंडम भवन
खंड उकलाना
- स्कूल का नाम - स्थिति
- बुढाखेड़ा स्थित राजकीय उच्च विद्यालय - कंडम भवन
- लितानी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - फर्श कंडम व अधिकांश हिस्से को दुरुस्त करने की जरूरत
- सुरेवाला स्थित राजकीय उच्च विद्यालय - कंडम भवन प्रभुवाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - कंडम भवन
हमने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। स्कूल के ढांचे को लेकर विशेष कमेटी का गठन कर दिया है। जोकि कंडम भवनों से लेकर कमरों की बोली लगाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर देगी। आला अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं को दुरुस्त करने के कदम भी उठाए जा रहे हैं। -रामरतन, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार।