हरियाणा के हांसी में मकान में सुरंग बनाकर छिपाई गई थी अवैध शराब, जांच करने कई पुलिस के भी उड़े होश
हांसी पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत एक मकान में बैड के नीचे बनी सुरंग से 68 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद ...और पढ़ें

कमरे में बनाई गई सुरंग से 68 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
मकान में बैड के नीचे बनी सुरंग से शराब बरामद
पुलिस ने 68 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की
आरोपी अशोक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
जागरण संवाददाता, हांसी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मकान में बनाई गई सुरंग से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
स.उप.नि. मुनीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकी किला बाजार पुलिस टीम गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के दौरान त्रिकोणा पार्क क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 26, त्रिकोणा पार्क स्थित एक मकान में नियमानुसार तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कमरे में बैड के नीचे बनाई गई सुरंग से कुल 68 बोतल सीलबंद अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामदगी की कार्रवाई की वीडियो ई-साक्ष्य ऐप पर रिकॉर्ड की गई तथा नियमानुसार प्रत्येक ब्रांड की एक-एक बोतल नमूने के रूप में अलग निकालकर शेष शराब को सील कर कब्जे में लिया गया।
बरामद शराब में ब्लेंडर्स प्राइड, रायल स्टैग, रायल चैलेंज, सिग्नेचर, आइकोनिक व्हाइट, वैट-69, राकफोर्ड, स्मिरनाफ वोडका,आल सीजन एवं अन्य ब्रांड शामिल हैं।
इस संबंध में अशोक निवासी वार्ड नंबर-26, त्रिकोणा पार्क, हांसी के विरुद्ध हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत थाना शहर हांसी में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।