Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिंदल स्टेनलेस ने हाइड्रोजन ट्रेन के लिए दी 40% स्टील, वंदे भारत और मेट्रो के लिए भी की थी आपूर्ति

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 10:19 PM (GMT+05:30)

    जिंदल स्टेनलेस ने देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन के लिए लगभग 40% स्टेनलेस स्टील की आपूर्ति की है। यह भारतीय रेलवे के पर्यावरण-अनुकूल परिवहन ...और पढ़ें

    जिंदल स्टेनलेस ने हाइड्रोजन ट्रेन के लिए दी 40% स्टील। फोटो जागरण

    जिंदल स्टेनलेस ने हाइड्रोजन ट्रेन के लिए दी 40% स्टील। फोटो जागरण

    HighLights

    1. जिंदल स्टेनलेस ने हाइड्रोजन ट्रेन को 40% स्टील दिया।

    2. यह पर्यावरण-अनुकूल परिवहन में भारतीय रेलवे का कदम है।

    3. कंपनी आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में योगदान दे रही है।

    जागरण संवाददाता, हिसार। स्टेनलेस स्टील निर्माता कंपनी जिंदल स्टेनलेस ने हाइड्रोजन से चलने वाली देश की पहली ट्रेन के लिए कुल स्टेनलेस स्टील का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा उपलब्ध कराया है।

    जिंदल स्टेनलेस के ओडिसा के जाजपुर और हिसार संयंत्रों से विशेष रूप से आपूर्ति किए गए प्रीमियम आस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील ग्रेड एक्स5सीआरएनआइ 1810 का इस्तेमाल इस हाइड्रोजन ट्रेन के निर्माण में किया गया है।

    हाइड्रोजन प्रणोदन प्रणाली से लैस यह ट्रेन पर्यावरण अनुकूल परिवहन साधन अपनाने की भारतीय रेलवे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने कहा कि भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन में योगदान देना हमारे लिए गर्व की बात है। यह देश की स्वच्छ परिवहन व्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

    जिंदल स्टेनलेस पिछले तीन दशकों से भारतीय रेलवे को स्टेनलेस स्टील की आपूर्ति कर रही है। कंपनी ने पहले एलएचबी कोच, वंदे भारत स्लीपर, भारत की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन सहित कई मेट्रो और इंटरसिटी ट्रेनों जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए स्टेनलेस स्टील उपलब्ध कराया है।