Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिसार में सफाई के दौरान सीवरेज में गिरा मजदूर, जहरीली गैस से मौत

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 08:09 PM (IST)

    हिसार में सीवरेज की सफाई के दौरान जहरीली गैस चढ़ने से मजदूर मेहरबान की मौत हो गई। यह चार दिन में दूसरा ऐसा हादसा है, जिसमें सुरक्षा उपकरणों की कमी साम ...और पढ़ें

    हिसार में सीवरेज सफाई के दौरान मजदूर की जहरीली गैस से मौत।

    हिसार में सीवरेज सफाई के दौरान मजदूर की जहरीली गैस से मौत।

    HighLights

    1. हिसार में सीवरेज सफाई के दौरान हादसा

    2. जहरीली गैस के प्रभाव से मजदूर की मौत

    3. सुरक्षा उपकरणों की कमी बनी मौत का कारण

    जागरण संवाददाता, हिसार। शहर के जहाजपुल और लाहौरिया चौक के बीच में सीवरेज सफाई के दौरान अंदर गिरने के बाद जहरीली गैस चढ़ने से उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी मजदूर मेहरबान (19) की मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह चार बजे हुआ। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

    शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में लाया गया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अग्रोहा भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चार दिन के अंतराल में यह दूसरा वाक्या है। इस से पहले जहरीली गैस के चलते गंगवा निवासी मोनू की मौत हुई थी।

    मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाले अभिषेक ने बताया कि गांव का ही मेहरबान करीब दस दिन पहले यहां पर काम करने के लिए आया था। फिलहाल नवदीप कालोनी में किराये के मकान में रहता था और एक ठेकेदार के पास सीवरेज की सफाई करने काम कर रहा था।

    शुक्रवार रात को ठेकेदार ने जहाजपुल के पास सीवरेज की सफाई करने के लिए भेजा था। उसने बताया कि मेहरबान, सोनू और राहुल के साथ वहां पर काम करने के लिए गए थे। सुबह के करीब चार बजे थे। सीवरेज की सफाई के एक ढक्कन खोला।

    खबरें और भी

    कुछ देर बाद मेहरबान ने अपने सीने पर दोनों हाथ रख लिए और देखते ही देखते वह सीवरेज के अंदर गिर गया। थोड़ी देर के बाद उसे संभाला और एक बाइक वाले की मदद से उसे नागरिक अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हार्ट फेल होने या जहरीली गैस चढ़ने के कारण मेहरबान की मौत हो गई।

    सुरक्षा उपकरणों के अभाव से गई थी जान

    बीते बुधवार को गंगवा में कैमरी रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग के इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन में ब्लाकेज खोलते समय जहरीली गैस के प्रभाव से 23 साल के मजदूर मोनू की मौत हो गई। दूसरा मजदूर 35 वर्षीय सोनू घायल हो गया था। मृतक मोनू गंगवा गांव का रहने वाला था।

    जांच में सामने आया था कि ठेकेदार रोहताश ने विभाग से अनुमति लिए बिना काम शुरू कर दिया था। वहीं, मृतक और घायलों के स्वजन का कहना था कि ठेकेदार की तरफ से काम करते समय कोई सुरक्षा के उपकरण नहीं दिए गए थे।