Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024: देश को अधिकतम पदक दिलाने के लिए हरियाणा फिर तैयार, अब तक दिला चुके हैं इतने मेडल, जानिए भूत और भविष्य

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 04:29 PM (GMT+05:30)

    Paris Olympics 2024 देश को अधिक से अधिक पदक दिलाने के लिए हरियाणा फिर से तैयार है। इस बार देश की झोली में फिर से पदकों की बरसात होगी। हरियाणा ने इससे ...और पढ़ें

    Paris Olympics 2024: दम दिखाने को तैयार हरियाणवी खिलाड़ी।
    Paris Olympics 2024: दम दिखाने को तैयार हरियाणवी खिलाड़ी।

    HighLights

    1. हरियाणवी देश की झोली में अधिकतम पदक दिलाने को तैयार।
    2. ओलिंपिक टीम में प्रदेश का 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व
    3. पूरी दुनिया की रहती है हरियाणा पर नजर

    ओपी वशिष्ठ, हिसार। हरियाणा का भारत की आबादी में दो प्रतिशत हिस्सेदारी है। लेकिन ओलिंपिक में देश का 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करता है। पदक जिताने में भी हरियाणा का बड़ा योगदान रहता है। 2000 सिडनी ओलिंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीता तो हरियाणा सुर्खियों में आया।

    इसके बाद 2008 बीजिंग ओलिंपिक में भिवानी के मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने अपने पंचों का दम दिखाते हुए देश को पदक दिलाया था। 2020 टोक्यो ओलिंपिक में प्रदेश के 30 खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया और एक स्वर्ण, एक रजत व एक ब्रांज देश को दिलाया।

    130 से अधिक खिलाड़ी ले चुके हैं भाग

    अब 2024 पेरिस ओलिंपिक में देश को जिताने में हरियाणा के खिलाड़ी अहम भूमिका निभाने वाले हैं। 23 से अधिक हरियाणवी देश को ओलिंपिक कोटा दिला चुके हैं, जिनसे पदकों में वृद्धि की आशा है। अब तक व्यक्तिगत स्पर्धा और टीम इवेंट में हरियाणा के खिलाड़ी ओलिंपिक में 11 पदक जीत चुके हैं। वैसे प्रदेश के 130 से अधिक प्रदेश के खिलाड़ी ओलिंपिक खेलों में भागीदारी कर चुके हैं।

    पूरी दुनिया की नजर हरियाणा पर

    खेल प्रतिभाओं के वैश्विक मंच ओलिंपिक पर 20 वर्षों से हरियाणा के खिलाड़ी लगातार कीर्ति-पताका फहरा रहे हैं। सिडनी ओलिंपिक से शुरू पदकों की सुखद यात्रा सर्वश्रेष्ठता की ओर अग्रसर है। तभी देश-दुनिया की नजरें हरियाणा की खेल प्रतिभाओं के प्रति आशावान और आश्वस्त रहती हैं। एकबार फिर हरियाणवी देश की झोली में अधिकतम पदक दिलाने को तैयार हैं। आइये, देश को जिताएगा हरियाणा शीर्षक और काउंटडाउन ओलिंपिक-2024 के माध्यम से जानते हैं ओलिंपिक में हरियाणा के भूत, वर्तमान और भविष्य....

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Karnal News: मरीजों से ज्यादा बीमार हैं एबुंलेंस, भगवान भरोसे करनाल का स्वास्थ्य महकमा

    ये खिलाड़ी हासिल कर चुके कोटा

    नाम      खेल

    नीरज चोपड़ा       भाला फेंक

    विनेश फौगाट      कुश्ती

    अंतिम पंघाल       कुश्ती

    अंशु मलिक         कुश्ती

    निशा दहिया         कुश्ती

    रीतिका हुड्डा         कुश्ती

    अमन सहरावत     कुश्ती

    मनु भाकर          शूटिंग

    रिदम सांगवान    शूटिंग

    पलक गुलिया       शूटिंग

    ईशा सिंह            शूटिंग

    सरबजोत            शूटिंग

    अनीश भनवाला    शूटिंग

    अमित पंघाल      मुक्केबाजी

    निशांत देव         मुक्केबाजी

    प्रीति पंवार          मुक्केबाजी

    जैस्मिन लंबोरिया  मुक्केबाजी

    भजन कौर         तीरंदाजी

    बलराज पंवार     नोकायान

    सुमित नागललान  टेनिस

    किरण पहल        400 मीटर दौड़

    नोट : अभी कई स्पर्धाओं में कोटा मिलना बाकी है

    ओलिंपिक   खिलाड़ी    पदक

    2000 सिडनी      कर्णम मल्लेश्वरी     कांस्य

    2008 बीजिंग      विजेंद्र सिंह           कांस्य

    2012 लंदन       योगेश्वर दत्त            कांस्य

    2012 लंदन      साइना नेहवाल        कांस्य

    2016             रियो साक्षी मलिक     कांस्य

    2020 टोक्यो   नीरज चोपड़ा            स्वर्ण

    2020 टोक्यो   रवि दहिया               रजत

    2020 टोक्यो   बजरंग पूनिया           ब्रॉन्ज

    यह भी पढ़ें- Haryana News: नायब सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, 8 प्रतिशत बढ़ाई सैलरी, इस तारीख से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन