हरियाणा में गर्मी के तेवर के साथ बढ़ा लोड, 28 घंटे में 13 बार कटी बिजली
गर्मी के बढ़ते तेवर के कारण हिसार में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं, 28 घंटे में 80 से अधिक क्षेत्रों में 13 बार कट लगे। हिसार जिले में ती ...और पढ़ें

गर्मी के बढ़ते तेवर के कारण हिसार में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं।
HighLights
हिसार में गर्मी से अघोषित बिजली कटौती बढ़ी।
28 घंटे में 80 से अधिक क्षेत्रों में 13 कट।
तीन लाख लोग प्रभावित, अधिकारी फोन नहीं उठा रहे।
जागरण संवाददाता, हिसार। गर्मी के तेवर जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, उसी प्रकार अघोषित बिजली कट बढ़ने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। 28 घंटे में हिसार सर्कल में 80 से अधिक क्षेत्रों में 13 बार कट लगे। खास बात है कि ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहर में भी बिजली सप्लाई बिगड़ने से आमजन परेशान दिखाई दिए।
पुराने शहर में हर 30 मिनट के अंतराल में बिजली कट लगते रहे। जिस कारण हिसार जिले में तीन लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि 900 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई। समस्या का निदान 40 प्रतिशत ही रहा। आमजन वाट्सएप ग्रुपों पर बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ देर रात तक भड़ास निकालते दिखे।
दूसरी ओर अघोषित बिजली कट से राहत दिलाने में अधिकारी पूरी तरह नाकाम साबित रहे। यहां तक की अधिकारियों ने फोन उठाने तक बंद कर दिए, जबकि शिकायत नंबर बार-बार व्यस्त बताता रहा।
शहर में इन क्षेत्रों में लगते रहे बिजली कट
नागोरी गेट, राजगुरु मार्केट, गांव जुगलान, कुंजलाल गार्डन, पुरानी सब्जी मंडी, सूर्य नगर समीप बड़वाली ढाणी, इंद्रा कालोनी, शांति नगर, उत्तम नगर, योग नगर, मनफूल नगर, बक्शी नगर, पुरानी सब्जी मंडी समीप सैनी स्कूल सटे क्षेत्र, सुभाष नगर, कृष्णा नगर, नई अनाज मंडी, आजाद नगर, पटेल नगर, जवाहर नगर, आटो मार्केट, आउट साइड मोरी गेट बाहर, पड़ाव चौक, पठाना मोहल्ला, सिटी थाना समीप मार्केट, तेलियान पुल समीप सब्जी मंडी, भगत सिंह चौक, मुलतानी चौक, जहाजपुल चौक, जलेबी चौक, लाहौरिया चौक, 12 क्वार्टर रोड, मिल गेट, मिर्जापुर, रायपुर, कैमरी रोड, सेक्टर 1-4, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, नागरिक अस्पताल, बस स्टैंड समीप क्लाथ मार्केट व बरवाला चुंगी सहित सटे क्षेत्र शामिल रहे।
इन ग्रामीण क्षेत्रों में लगे बिजली कट
गैबीपुर, चूली-मोढ़ाखेड़ा, अग्रोहा-नंगथला, मंगाली, भिवानी रोहिल्ला, चौधरीवास, आर्य नगर, जमालपुर, थुराना, मिर्चपुर, खरड़, अलीपुर, भाटला, दयाल सिंह कालोनी, हांसी रेलवे, लोहारी राघो, माजरा, ढंढ़ेरी, खेड़ी लोहचब, उमरा, बास, मुंढाल, राजली, सदलपुर, स्याहड़वा, पायल, दुर्जनपुर, जेएनवी इंडो, प्रभु भाटा एपी, सातरोड पंप, सैनीपुरा और एचपीसीएल इंडो सहित सटे क्षेत्र शामिल रहे।
खबरें और भी
न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन में भी बिजली कट से लोग परेशान
गर्मी के तेवर के कारण न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन बीते दो दिन से बुरा हाल रहा। बार-बार अघोषित बिजली कट लगने से आमजन परेशान दिखाई दिए। ब्लाक ए, बी, सी, डी व इ में सर्वाधिक बिजली कट लगे, जिस कारण उपरोक्त क्षेत्रों के कुल चार हजार से अधिक क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।