हिसार के दो होटलों में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा; 18 महिलाओं को किया रेस्क्यू
हिसार पुलिस ने अर्बन एस्टेट के होटल बलिश और ए टू जेड में देह व्यापार के खिलाफ छापा मारा। डीएसपी प्रिया शर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 18 महिलाओ ...और पढ़ें
-1783363203386_m.webp)
हिसार के दो होटलों में चल रहा था देह व्यापार। फाइल फोटो
HighLights
हिसार पुलिस ने दो होटलों में देह व्यापार पर छापा मारा।
डीएसपी प्रिया शर्मा के नेतृत्व में 18 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।
होटल संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जागरण संवाददाता, हिसार। जिला पुलिस की तरफ से देह व्यापार और अन्य अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति के तहत अर्बन एस्टेट क्षेत्र स्थित होटल बलिश और ए टू जेड होटल में छापामार कार्रवाई की।
डीएसपी प्रिया शर्मा के नेतृत्व में दोनों होटलों से 18 महिलाओं को रेस्क्यू किया। वहीं दोनों होटल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों में युवक व युवतियां आपत्तिजनक परिस्थितियों में पाए गए। जांच के दौरान होटल संचालकों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
जांच में सामने आया कि इन होटलों में देह व्यापार के लिए महिलाओं को उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड और अन्य राज्यों से लाया जाता है। इस दौरान 18 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है मौके पर ही होटल एक टू जेड के मालिक और होटल बलिश के मैनेजर को मौके पर पकड़ लिया।