Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में आज गरज-चमक के साथ के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते यमुनानगर के फेरूवाला गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। ...और पढ़ें

    हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है।

    हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है।

    HighLights

    1. हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है।

    2. यमुनानगर में आसमानी बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त।

    3. 4 से 6 अगस्त तक तेज वर्षा का अलर्ट जारी।

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है। सोमवार को यमुनानगर के छछरौली के गांव फेरूवाला में मकान पर आसमानी बिजली गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, प्रदेश के यमुनानगर के अलावा, हांसी, हिसार, जींद में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम थोड़ा ठंडा हो गया। मौसम विज्ञानियों ने अब आने वाले दिनों में प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है। अभी तक मानसून ज्यादा सक्रिय नहीं है लेकिन अलग-अलग जिलों में वर्षा हो रही है। रविवार शाम के बाद करनाल, मेवात, रोहतक, यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज, अंबाला, नारनौल में वर्षा हुई। अभी तेज वर्षा नहीं होने के कारण फसल पर उसका प्रभाव आ रहा है। कारण है दिन के समय धूप खिलने के कारण गर्मी भी अधिक हुई है।

    चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा उत्तर की तरफ बढ़ने जा रही है। यह बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ, पटना, पूर्वी मणिपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा उत्तर पूर्व राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है।

    जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की हवाएं आने की संभावना से राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे 4 से 6 अगस्त के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है।

    खबरें और भी

    कुछ एक स्थानों पर तेज वर्षा की भी संभावना बन रही है। परंतु 7 व 8 अगस्त को आंशिक बादल व कहीं कहीं छिटपुट हल्की वर्षा की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

    मकान पर गिरी बिजली

    यमुनानगर के छछरौली के गांव फेरूवाला में रविवार देर रात आसमानी बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मकान की छत व दीवारों में गहरी दरारें पड़ गईं। बाहर बना छज्जा टूटकर नीचे गिर गया। छज्जे के नीचे रखा कूलर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि वर्षा शुरू होने पर परिवार कुछ मिनट पहले ही आंगन से कमरे में चला गया था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

    तेज वर्षा का यलो अलर्ट

    पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल