हरियाणा के इन तीन जिलों के लोग हो जाएं सावधान! 5 अगस्त तक बारिश की संभावना
हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मानसून निष्क्रिय है, जिससे किसान फसलों के लिए चिंतित हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार रात से मानसून के फिर सक्रिय होने ...और पढ़ें
-1785603935079_m.webp)
हरियाणा में तीन जिलों में आज वर्षा का येलो अलर्ट।
HighLights
मानसून की निष्क्रियता से किसान फसलों के लिए चिंतित।
शनिवार रात से 5 अगस्त तक वर्षा की उम्मीद।
कृषि विज्ञानियों ने फसलों के लिए वर्षा को जरूरी बताया।
जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मानसून रूठ गया है। रविवार से उम्मीद है कि मानसून फिर सक्रिय होगा और पांच अगस्त तक वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही सूक्ष्म क्षेत्र में वर्षा नहीं होने से किसान परेशान हैं। पानी की जरूरत है। कृषि विज्ञानियों ने वर्षा को इस समय जरूरी बताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून शनिवार रात से सक्रिय होने की उम्मीद है। इसके चलते पांच अगस्त तक वर्षा होने की संभावना है। वर्षा नहीं होने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। उमस से लोग परेशान हैं। दिन के समय धूप खिलने से गर्मी अधिक बढ़ी है।
पानी नहीं मिलने से फसल पर खतरा
कृषि विज्ञानियों की मानें तो सूक्ष्म क्षेत्र में पानी की काफी आवश्यकता है। पानी नहीं मिलने से फसल पर प्रभाव पड़ रहा है। धान में किसानों ने ट्यूबवेल से सिंचाई की है। लेकिन काफी फसल ऐसी है जहां पानी की मांग बढ़ी है।
हकृवि के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने बताया कि धान जब लगाई गई उस समय अच्छी वर्षा हुई थी। इससे धान को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ी। अब पानी की कमी किसान ट्यूबवेल से पूरी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए हकृवि ने ऐसी फसल की वेरायटी दी है जिसमें पानी की मांग कम होती है। उन्होंने कहा कि यदि अब वर्षा होती है तो किसानों को उसका लाभ होगा। फसल जो पानी मांग रही है वह पूरी होगी।
खबरें और भी
तेज वर्षा का यलो अलर्ट
पंचकूला, यमुनानगर व अंबाला।