हिसार में तेज हवा और वर्षा से 33केवी के 6 सब स्टेशन ब्रेकडाउन, 2 लाख से अधिक लोग परेशान
तेज हवा और वर्षा के कारण सोमवार को हिसार सर्कल में बिजली व्यवस्था चरमरा गई, जिससे 6 सब स्टेशन और 29 फीडर ठप हो गए। इस ब्रेकडाउन से 2 लाख से अधिक उपभोक ...और पढ़ें
-1783963202578_m.webp)
तेज हवा व वर्षा के कारण 33केवी के 6 सब स्टेशन व 11केवी के 29 फीडर ब्रेकडाउन।
HighLights
हिसार में तेज हवा-बारिश से बिजली तंत्र गड़बड़ाया
6 सब स्टेशन, 29 फीडर हुए ब्रेकडाउन
2 लाख से अधिक उपभोक्ता हुए प्रभावित
जागरण संवाददाता, हिसार। तेज हवा व वर्षा के कारण सोमवार को बिजली तंत्रों गड़बड़ा गए। आलम यह रहा कि हिसार सर्कल में 33केवी के 6 सब स्टेशन व 11केवी के 29 फीडर ब्रेकडाउन हो गए।
33केवी सब स्टेशन में एचएयू लाइन, राजली, खेड़ी चौपटा, दयाल सिंह कॉलोनी, थुराना व मिर्चपुर-बुड़ाना लाइन शामिल रहे। जबकि शहर में ही हालात बदत्तर रहे। बाजार खंजान्चियान, सेक्टर 1-4, औद्योगिक क्षेत्र, गीता कॉलोनी, आईटीआई, सेक्टर 15 स्थित सपरा अस्पताल समीप क्षेत्र सहित अन्य शामिल रहे।
कुल मिलाकर हिसार सर्कल में 2 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे स्पष्ट है कि मानसून सत्र में बिजली व्यवस्थाएं गड़बड़ाती जा रही है। जिससे आमजन को राहत नहीं मिल पा रही है।
11केवी के ये 29 फीडर रहे प्रभावित
सोमवार को वर्षा के कारण उद्योग नगर, गीता कॉलोनी, आईटीआई, ओल्ड वर्कस इंडिस्ट्रिज, सिंपलेक्स एलोवे इंडिस्ट्रिज, पायल डीएस, ओल्ड वर्कस, भानू इंडिस्ट्रिज, सातरोड़, जिंदल इलेक्ट्रो, सीसवाल डीएस, नीम अड्डा, चिकनवास, धीरणवास, मोढ़ाखेड़ा, महलसरा, हांसी जींद रोड, सिंघवा डीएस, एचपीसीएल इंडिस्ट्रिज, पाली डीएस, राजपुरा एपी, काजल खेड़ा एपी, पाली एपी, खेड़ी एपी, माढ़ा रोड एपी, गुज्जर बाड़ा, दिल्ली गेट , भोजराज व जुगलान एपी शामिल है।