यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Election: 'केजरीवाल से जलते हैं मोदी', हरियाणा में सुनीता केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना
हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी ने भी हरियाणा में अपने च ...और पढ़ें

HighLights
- अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं- सुनीता केजरीवाल
- सुनीता केजरीवाल ने महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने का किया वादा।
जागरण संवाददाता, हिसार। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हम सब मिलकर नया हरियाणा बनाएंगे। इसके लिए हरियाणा के लोग मुफ्त बिजली, अच्छे स्कूल और अस्पताल के लिए उनकी पार्टी को मौका दें।
आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश की समस्याओं को दूर किया जाएगा। दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार ने लोगों को दी गारंटी को पूरा किया है। वह नई अनाज मंडी में नलवा हलके के लोगों को संबोधित कर रही थी।
मुफ्त बिजली और रोजगार देने का वादा
उन्होंने कहा कि आप सरकार आपको मुफ्त व 24 घंटे बिजली, अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य, हर युवा को रोजगार व महिलाओं को एक हजार महीना देगी। भाजपा सरकार में हरियाणा के अंदर सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे पढ़ने के लिए कहां जाएंगे। पिछले 10 साल में भाजपा की सरकार ने आपके लिए कुछ नहीं दिया। इसलिए इस बार के चुनाव में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलनी।
अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लाल- सुनीता केजरीवाल
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं। हिसार के ही बेटे हैं और जब मेरी शादी हुई तो मैं यहीं आई थी। हिसार मेरा सुसराल है, 1994 में मेरी इनसे शादी हुई थी। उस समय उनका परिवार हिसार में रहता था। यहां उनके पिता नौकरी करते थे। अरविंद का जन्म तो सिवानी गांव में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई और परवरिश हिसार में हुई।
खबरें और भी
'मोदी केजरीवाल से जलते हैं'
सुनीता केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी ने जनता के लिए ये काम नहीं किए हैं। किसी पार्टी ने स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी अस्पताल अच्छे नहीं किए है इसलिए प्रधानमंत्री मोदी अरविंद केजरीवाल से जलते है।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को फर्जी केस में जेल में डाल दिया। वो कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल चोर है। मैं कहती हूं कि अगर अरविंद केजरीवाल चोर हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है।
भाजपा पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं। बीजेपी को एक भी सीट नहीं जानी चाहिए। अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से जीताना है। ये बात अरविंद केजरीवाल की नहीं है, ये हरियाणा की इज्जत का सवाल है। हमें नलवा में जनसभा करनी थी, लेकिन वहां अनाज मंडी ही नहीं है।
इसके अलावा न सरकारी स्कूल है और न सरकारी अस्पताल है। बीजेपी ने आयुष्मान कार्ड तो दिए हैं लेकिन प्राइवेट अस्पताल में इलाज नहीं करवा सकते। उन्होंने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है।
यह भी पढ़ें- Haryana Election: सुबह संसद में भाषण...शाम को सड़कों पर पदयात्रा, चुनाव से पहले सक्रिय दिख रहे दीपेंद्र हुड्डा
अनुराग ढांडा ने कही ये बात
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि पूरे देश में बदलाव की लहर चल रही है। पहले दिल्ली बदली, फिर पंजाब बदला और अब हरियाणा में बदलाव की लहर चल रही है।
यह भी पढ़ें- Haryana Election: कार्यकर्ताओं से पूछकर विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देगी भाजपा, हर जिले में भेजे गए दो पर्यवेक्षक