Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather: धूप खिलने से तापमान में आया उछाल, धीमी गति से शीत हवाएं चलने की संभावना; जानें मौसम का हाल

    By Amit Dhawan Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Tue, 06 Feb 2024 08:06 AM (IST)

    सोमवार को मौसम साफ रहने के कारण प्रदेश में धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है लेकिन आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने से रात के तापमान में ग ...और पढ़ें

    धूप खिलने से तापमान में हुई वृद्धि तो शीत लहर चलने की भी है संभावना (फाइल फोटो)
    धूप खिलने से तापमान में हुई वृद्धि तो शीत लहर चलने की भी है संभावना (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मौसम साफ होने पर रात के तापमान में हो सकती है गिरावट
    2. जनवरी माह में कोहरे से लोग रहे परेशान

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather: प्रदेश में सोमवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने से रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

    दूसरी तरफ यह मौसम फल-सब्जियों के लिए काफी अच्छा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार नौ फरवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।

    धूप खिलने से लोगों की मिली राहत

    सोमवार तक मौसम विज्ञानियों ने वर्षा होने की संभावना व्यक्त की थी लेकिन हिसार में वर्षा नहीं हुई। दिन के समय धूप खिलने से लोगों को राहत अवश्य मिली है। वहीं जनवरी माह में कोहरा छाया रहने से लोग परेशान रहे थे।

    बदलेगा मौसम 

    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार छह फरवरी दोपहर बाद से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होना शुरू हो जाएगा।

    इसके चलते मौसम खुश्क होगा और यह स्थिति नौ फरवरी तक रहेगी। इस दौरान हल्की गति से शीत हवाएं चलने की संभावना है। मौसम साफ रहने से रात के तापमान में गिरावट और सुबह के समय धुंध भी छा सकती है।

    ये भी पढ़ें- खिली धूप तो बढ़ी रंगत, लोगों ने जमकर की मस्ती; चार दिन में डेढ़ लाख लोगों ने देखा मेला

    10 से ऊपर पहुंचा न्यूनतम तापमान

    प्रदेश में बादलवाई होने से रात के तापमान में उछाल हुआ। सिरसा और नारनौल को छोड़कर बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 को पार कर गया। सिरसा का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री तो नारनौल का 9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में उछाल हुआ और 19 डिग्री के आसपास रहा।

    जिलावार तापमान का आंकड़ा

    जिला- न्यूनतम तापमान, अधिकतम तापमान

    अंबाला- 11.5, 17.1

    भिवानी- 10.1, 20

    गुरुग्राम- 11.6, 19.5

    हिसार- 10.3, 19.3

    करनाल- 13.5, 19.6

    कुरुक्षेत्र- 12.8, 18.3

    नारनौल- 9, 19.7

    पानीपत- 13.9, 19.5

    रोहतक- 12.8, 16.5

    सिरसा- 8.8, 19.4

    ये भी पढ़ें- 'शकीरा' ने 24 घंटे में दिया 81 लीटर दूध, एशिया में बनाया नया रिकॉर्ड, Diet सुनकर रह जाएंगे हैरान

    खबरें और भी