Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के हांसी में बंद मकान में चोरी, पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को दबोचा; सामान और बाइक बरामद

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 04:51 PM (GMT+05:30)

    हांसी पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों पवन उर्फ डैम और मुकेश उर्फ मुक्की को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    बंद मकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार।

    बंद मकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार।

    HighLights

    1. हांसी पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी का पर्दाफाश किया

    2. दो आरोपित पवन उर्फ डैम और मुकेश उर्फ मुक्की गिरफ्तार किए गए

    3. चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई

    जागरण संवाददाता, हांसी। थाना शहर हांसी पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को अशोक निवासी हांसी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह 26 जुलाई को परिवार सहित घर पर ताला लगाकर बाहर गया था।

    लौटने पर मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे मिले तथा अलमारी से आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन, पीतल व कांसे के बर्तन समेत अन्य सामान गायब था।

    जांच के दौरान पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राम सिंह कालोनी निवासी पवन उर्फ डैम और मुकेश उर्फ मुक्की को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

    उनकी निशानदेही पर मोबाइल फोन, पीतल के बर्तन, कांसे की थालियां, बेला, तांबे का लोटा, तांबे का जग सहित अन्य सामान तथा वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई।