Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में खौफनाक वारदात! लिव-इन पार्टनर के पैसों के दबाव में पति ने पत्नी का गला घोंटा, फिर खुद फांसी पर झूला

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 11:27 PM (IST)

    हिसार के मय्यड़ गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। यह घटना एक अन्य महिला द्वार ...और पढ़ें

    हिसार में पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या।

    हिसार में पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या।

    HighLights

    1. पति ने पत्नी का गला घोंटकर की हत्या, फिर आत्महत्या

    2. लिव-इन पार्टनर के पैसों के दबाव से परेशान था पति

    3. पुलिस ने हांसी की महिला पर दर्ज किया हत्या का केस

    जागरण संवाददाता, हिसार। मय्यड़ गांव में रविवार देर रात 40 साल के बलजीत ने पत्नी दर्शाना (38) की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सोमवार सुबह खुद रस्सी से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    आरोप है कि हांसी की रहने वाली एक महिला बलजीत पर रुपये देने का दबाव बना रही थी। परिवार का कहना है कि बलजीत और लक्ष्मी पांच साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया। सोमवार सुबह दंपती के शव कमरे में मिले।

    पत्नी का शव चारपाई और पति का शव फंदे पर लटका मिला। पता चलने पर स्वजन ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने दंपती के स्वजन के बयान पर हांसी निवासी लक्ष्मी और बलजीत पर हत्या और षडयंत्र रचने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।

    पांच साल से महिला के साथ रह रहा था बलजीत

    मय्यड़ गांव के रहने वाले मृतक का छोटा भाई संदीप ने बताया कि बलजीत पहले डीजे का काम करता था। पिछले पांच साल से वह हांसी की रहने वाली लक्ष्मी उर्फ पूजा के साथ रिलेशनशिप में रहता था। करीब एक महीने पहले वह वापस अपनी पत्नी दर्शना के पास आया था।

    खबरें और भी

    बलजीत के जाने के बाद से लक्ष्मी उस पर डेढ़ लाख रुपये देने और वापस आने का दबाव बना रही थी। करीब 25 दिन पहले सरपंच प्रतिनिधि विकास के साथ मिलकर दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में चार महीने में एक लाख 40 हजार रुपये देने पर सहमति बनी थी।

    सोमवार को 70 हजार रुपये देने का था करार

    संदीप ने बताया कि सोमवार को 70 हजार रुपये लक्ष्मी को देने का करार था। इससे पहले रविवार रात को भाई ने अपनी पत्नी दर्शना की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में खुद फंदे पर लटक गया। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे उनका बेटा अंकुश चाय देने के लिए गया तो दोनों कमरे में मृत हालत में थे।

    मरने के बाद भी फोन कर रुपये मांगे

    संदीप ने बताया कि लक्ष्मी ने सुबह फोन कर करार के 70 हजार रुपये की मांगे। उसे बताया कि बलजीत ने आत्महत्या कर ली। उसने कहा कि रुपये न देने की चाल है। सोमवार को रुपये देने का करार हुआ था था और मुझे रुपये चाहिए। उसने रुपये लेने के लिए कई बार फोन किया। इतना ही नहीं रविवार रात को दस बजे तक फोन किए थे।

    वीडियो क्लिप बनाई

    स्वजन ने बताया कि बलजीत ने दर्शना की हत्या करने के बाद फंदे पर लटकने से पहले वीडियो क्लिप भी बनाई। जिसमें वह चारपाई पर पड़े दर्शना के शव को दिखा रहा है और फिर अपने फंदे को दिखा रहा है।

    महिला लक्ष्मी और बलजीत पर हत्या और षडयंत्र रचने का केस दर्ज किया है। मामले के हर पहलू पर जहां जारी है। जल्द आरोपित महिला को पकड़ लिया जाएगा। -राजेश कुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना, हिसार