यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत; मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
हरियाणा में मौसम (Weather In Haryana) ने लोगों को बड़ी राहत दी है। शुक्रवार सुबह से ही हरियाणा के दो जिलों में जमकर बारिश हो रही है। वहीं हिसार में दे ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा में मौसम ने बदली करवट
- मौसम विभाग ने आज बारिश की जताई संभावना
जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में बदलाव के साथ ही शुक्रवार सुबह प्रदेश में फतेहाबाद और कैथल में वर्षा हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। हिसार में देर शाम हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में बदलाव के चलते तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं आया है। वहीं, दिन भर उमस से परेशान लोगों को बदलाव से काफी राहत मिली है।
आज बारिश की संभावना
उमस और दिन के धूप खिलने के कारण सिरसा का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री तक पहुंच गया है। अब शनिवार को भी वर्षा होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञानियों की तरफ से 13 जुलाई को भी वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से दो दिन तक मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की हुई है। इसी के चलते गुरुवार रात से हवाएं चलनी शुरू हो गई थी।
शुक्रवार को कई जगह रही उमस
शुक्रवार को दिन भर हिसार में उमस से राहत मिली। धूप खिलने के कारण तापमान में भी वृद्धि हुई है। इसके चलते सिरसा का 38.4 डिग्री तो भिवानी का 36.7 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, रात के तापमान में भी वृद्धि हुई है। अभी तक मानसून की घोषणा होने के बाद अभी तक ज्यादा वर्षा नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: Haryana News: अंबाला से जल्द शुरू होगी उड़ानें, अनिल विज ने अधिकारियों को दिए निर्देश; जनता को मिलेगी बड़ी राहत
| शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| अंबाला | 29.4 | 34 |
| भिवानी | 27.7 | 36.7 |
| फरीदाबाद | 29.1 | 32.8 |
| गुरुग्राम | 29.2 | 34 |
| हिसार | 27.3 | 35.3 |
| करनाल | 28.2 | 32.5 |
| नारनौल | 26.5 | 34 |
| पानीपत | 29.2 | 32.6 |
| रोहतक | 27.2 | 33.7 |
| सिरसा | 29 | 38.4 |
ये भी पढ़ें: Haryana Politics: 'लगातार भाजपा के हित में हो रहे कार्य', किरण चौधरी बोलीं- तीसरी बार भी प्रदेश में बनेगी BJP सरकार