Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, 2 से 5 अगस्त तक मूसलाधार बारिश की संभावना

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    हरियाणा में 1 अगस्त की रात से मौसम में बदलाव की संभावना है, जिसके बाद 2 से 5 अगस्त तक वर्षा हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून के फिर से सक ...और पढ़ें

    आज से फिर बदल सकता है मौसम, चार दिन तक वर्षा के आसार।

    आज से फिर बदल सकता है मौसम, चार दिन तक वर्षा के आसार।

    HighLights

    1. 1 अगस्त रात से हरियाणा में मौसम बदलेगा।

    2. 2 से 5 अगस्त तक राज्य में वर्षा की संभावना।

    3. मानसून फिर सक्रिय, तेज वर्षा का येलो अलर्ट।

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में शुक्रवार को कहीं वर्षा नहीं हुई। वीरवार शाम को हुई वर्षा से मौसम ठंडा रहा। सिरसा का तापमान अवश्य 36.4 डिग्री तक पहुंच गया लेकिन बाकी प्रदेश में 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक अगस्त की रात से मौसम में परिवर्तन होगा और दो से 5 अगस्त तक वर्षा हो सकती है। वहीं प्रदेश में अभी तक सामान्य से 32 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। एक अगस्त की रात से फिर से मानसून सक्रिय होगा। उसके बाद प्रदेश में तेज वर्षा हो सकती है।

    इसे लेकर आईएमडी की तरफ से अलर्ट भी जारी किया गया है। पांच अगस्त तक वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इससे तापमान फिर से कम हो सकता है। अभी धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

    तेज वर्षा का यलो अलर्ट

    पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला व करनाल।