Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: झज्जर में धारदार हथियार से हमला कर मंदिर पुजारी की हत्या, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 04:04 PM (IST)

    Haryana News अज्ञात हमलावरों ने हरियाणा के झज्जर में मंदिर पुजारी की हत्या की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच चल रही है। धारद ...और पढ़ें

    Haryana News: तेज हथियार से पुजारी को उतारा मौत के घाट।
    Haryana News: तेज हथियार से पुजारी को उतारा मौत के घाट।

    HighLights

    1. 65 वर्षीय पुजारी की हत्या।
    2. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
    3. बाबा निर्मल दास मंदिर में 2 साल से थे पुजारी।

    जागरण संवाददाता, झज्जर। हरियाणा के झज्जर में शुक्रवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। गांव चादौल में 65 वर्षीय पुजारी की हत्या कर दी। लोगों को जब इस बात की भनक लगी तो पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    पुजारी की पहचान रेवाड़ी के गांव कान्हड़वास निवासी सुमेर दास के रूप में हुई है। वे बाबा निर्मल दास मंदिर में 2 साल से पुजारी का काम कर रहे थे। सुबह 8 बजे के बाद गांव में यह बात पता चली, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

    गले-मुंह पर हमला

    पुलिस की विभिन्न टीमों ने मौके पर पहुंचते हुए मुआयना किया है। गले और मुंह वाले हिस्से में तेज हथियार से हमला कर हत्या की है। मृतक पुजारी मंदिर परिसर में खाट पर ही सोया मिले हैं। अभी तक लूटपाट आदि की कोई डिटेल सामने नहीं आई है। पुलिस स्थानीय लोगों से गहन पूछताछ कर रही है। 

    यह भी पढ़ें- पानी-पानी हुआ पानीपत: नहीं झेल पाया पहली बारिश, पूरा रोड जलमग्न, जाम में फंसे लोग; Video

    खबरें और भी