एक दिन में 21 किलो दूध! झज्जर में इस 'सुपर भैंस' ने जीता कॉम्पिटिशन, मालिक का बढ़ा मान
झज्जर के सिवाना गांव में आयोजित दो दिवसीय दूध प्रतियोगिता में राजकुवार की भैंस ने 21 किलो 750 ग्राम दूध देकर पहला स्थान प्राप्त किया। ...और पढ़ें

झज्जर में इस 'सुपर भैंस' ने जीता कॉम्पिटिशन (फाइल फोटो)
HighLights
झज्जर के सिवाना में दो दिवसीय दूध प्रतियोगिता संपन्न हुई।
राजकुवार की भैंस ने 21 किलो 750 ग्राम दूध का रिकॉर्ड बनाया।
प्रतियोगिता का लक्ष्य उन्नत पशुपालन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाना।
जागरण संवाददाता, झज्जर। क्षेत्र के गांव सिवाना स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में पशुपालन विभाग के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय दूध प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया।
इस प्रतियोगिता में गांव सिवाना के पाना गढ़ी निवासी राजकुवार की भैंस ने 21 किलो 750 ग्राम दूध देकर पहला स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि पर ग्रामीणों और पशुपालकों ने खुशी जताते हुए विजेता पशुपालक को बधाई दी।
दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य उन्नत नस्ल के पशुओं के संरक्षण को बढ़ावा देना, ग्रामीणों को आधुनिक पशुपालन के प्रति जागरूक करना और वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पहुंचे किसानों और पशुपालकों को विशेषज्ञों द्वारा पशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार और नियमित टीकाकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
इस अवसर पर डॉ. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पशुपालकों को अच्छी नस्ल के पशु पालने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। आज के समय में पशुपालन किसानों की आय बढ़ाने का एक मजबूत माध्यम बन चुका है और वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाकर दूध उत्पादन में काफी सुधार किया जा सकता है। आयोजन के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों को सम्मानित किया गया।