Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अखाड़े से विधानसभा, अब घर वापसी; विनेश फोगाट का प्रोटेस्ट से पेरिस ओलंपिक का सफर... क्या है मेडल की रानी की नई जंग?

    Updated: Sun, 14 Dec 2025 04:15 PM (IST)

    विनेश फोगाट ने संन्यास का फैसला वापस लेते हुए कुश्ती के मैट पर लौटने का निर्णय लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्हो ...और पढ़ें

    रेसलर मैट पर फिर वापस लौटीं विनेश फोगाट, अब ओलंपिक 2028 की तैयारी।

    रेसलर मैट पर फिर वापस लौटीं विनेश फोगाट, अब ओलंपिक 2028 की तैयारी।

    HighLights

    1. विनेश फोगाट ने संन्यास का फैसला लिया वापस

    2. चाचा महावीर फोगाट ने निर्णय का किया स्वागत

    3. ओलंपिक 2028 में पदक जीतने का सपना

    डिजिटल डेस्क, जींद। कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट... बचपन से मिट्टी के अखाड़े में पसीना बहाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली विनेश फोगाट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनका संन्यास का फैसला वापस लेना। उनके इस फैसले से खेल प्रेमियों में खुशी है।

    पिछला साल 2024 विनेश फोगाट के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में वह डिसक्वालीफाई होने के बाद वह काफी टूट गई थी। मानो उनका सपना ही टूट गया हो। भारी मन से उन्होंने पेरिस से ही संन्यास लेने का फैसला कर लिया था।

    इसके बाद 2024 में ही उन्होंने अखाड़ा से विधानसभा का सफर तय किया। हरियाणा के जींद जिले के जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ा और भारी मतों से विधायक निर्वाचित हुईं। अब ओलंपिक 2028 के लिए रेसलर मैट पर उतरने की तैयारी कर रही हैं।

    विनेश फोगाट के नाम ये पदक

    विनेश फोगाट ने अपने करियर में कई पदकों पर कब्जा जमाया है। वे एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स दोनों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर हैं। उन्होंने अपने करियर में 15 से अधिक पदक जीता है।

    खबरें और भी

    • कॉमनवेल्थ गेम्स - 3 स्वर्ण
    • एशियन गेम्स - 1 स्वर्ण, 1 कांस्य
    • वर्ल्ड चैंपियनशिप - 2 कांस्य
    • एशियन चैंपियनशिप - एक स्वर्ण सहित कुल 8 पदक

     

    vinesh medal

    जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट का प्रदर्शन

    ओलंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने 2023 में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाई थी। इसको लेकर उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था।

    यह प्रदर्शन भारतीय खेल जगत में एक बड़ा आंदोलन बना, जिसमें महिला पहलवानों की सुरक्षा और सम्मान की मांग की गई। आरोप थे कि बृजभूषण ने कई महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया। लंबे धरना प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

    हालांकि, सुनवाई के बाद कोर्ट ने बृजभूषण सिंह को बरी कर दिया। इसके बाद उन्होंने रोड शो निकाला और विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी। इस पर विनेश ने पलटवार कर कहा था कि सरकार तुम्हारी, लश्कर भी तुम्हारा।

    vinesh protest

    पेरिस ओलंपिक में टूटा दिल

    विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों के पटखनी देते हुए फाइनल तक पहुंच गई थी। उन्होंने दुनिया की नंबर-1 जापान की युई सुसाकी को हराकर इतिहास रच दिया था। पूरे देश को गोल्ड या कम से कम सिल्वर मेडल की उम्मीद थी।

    लेकिन 7 अगस्त 2024 की सुबह ने सब खराब कर दिया। वे मात्र 100 ग्राम अधिक वजन की वजह से डिसक्वालीफाई हो गईं। उन्हें खेल से बाहर होना पड़ा। इस झटके से उनका दिल टूट गया। उन्होंने तुरंत कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी।

    vinesh paris

    फ्रोम अखाड़ा टु विधानसभा

    पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई के बाद विनेश ने राजनीति में कदम रखा। 6 सितंबर 2024 को वे और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस ने उन्हें जुलाना सीट से टिकट दिया। चुनाव प्रचार में उन्होंने खूब पसीना बहाया। विनेश फोगाट ने बीजेपी के योगेश बैरागी को 6 हजार अधिक वोटों से हराकर चुनाव जीता।

    vinesh akhada

    यह भी पढ़ें- 'आग कभी बुझी नहीं...', रेसलर मैट पर फिर लौटेंगी विनेश फोगाट, वापस लिया संन्यास का फैसला; 2028 ओलंपिक में ठोकेंगी ताल

    विनेश फोगाट ने लिखा भावुक पोस्ट

    विनेश फोगाट ने सन्यास का फैसला वापस लेते हुए दोबारा कुश्ती के मैट पर उतरने का फैसला किया है। विनेश ने अपने आधिकारिक इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है।

    विनेश फोगाट ने लिखा कि लंबे समय तक उनसे पूछा जाता रहा, क्या पेरिस ओलंपिक 2024 उनका आखिरी पड़ाव था। लेकिन समय लेकर खुद को समझने, थकान से उबरने और खेल से कुछ दूरी बनाने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनकी असली पहचान अब भी कुश्ती के मैट से ही है।

    क्या बोले चाचा महावीर फोगाट

    द्रोणाचार्य अवार्डी और चाचा महावीर फोगाट ने उनके इस निर्णय का स्वागत करते हुए ओलिंपिक में पदक जीतने की उम्मीद जताई है। महावीर फोगाट ने कहा कि विनेश के पास ओलिंपिक का लंबा अनुभव है जो उनके काम आएगा और वो इस बार पदक जीतने के सपने को अवश्य पूरा करेगी।

    पिछले साल जुलाई में बनीं मां

    विनेश फोगाट ने 1 जुलाई 2025 को दिल्ली के अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। यह उनका पहला बच्चा है। विनेश फोगाट ने 6 मार्च 2025 को इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। अब अपने बेटे के साथ ओलंपिक 2028 का सपना पूरा करेंगी।

    पुरस्कार

    • अर्जुन अवॉर्ड (2016)
    • पद्म श्री नामांकन (2018)
    • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (2020, भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान)
    • BBC 100 Women लिस्ट (2024)

    विनेश फोगाट के बारे में

    विनेश फोगाट का जन्म हरियाणा के चरखी दादरी में 25 अगस्त 1994 को हुआ था। पहलानी उन्हें विरासत में मिली। चाचा महावीर फोगाट ने उन्हें ट्रेनिंग देकर निखारा। हरियाणा के छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मैट और विधानसभा तक का सफर तय किया। उन्होंने 2020 में सोमवीर राठी से शादी की।