Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के जींद में जीजा-साली मिलकर करते थे ऐसा काम, पुलिस ने देखते ही दोनों को दबोचा

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 05:45 PM (IST)

    सीआईए स्टाफ नरवाना ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला नेहा और उसके जीजा प्रदीप को 10.80 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    नशा तस्करी में जीजा-साली गिरफ्तार, 10.80 ग्राम हेरोइन बरामद।

    नशा तस्करी में जीजा-साली गिरफ्तार, 10.80 ग्राम हेरोइन बरामद।

    HighLights

    1. सीआईए स्टाफ नरवाना ने दो नशा तस्करों को पकड़ा

    2. महिला नेहा और उसके जीजा प्रदीप को गिरफ्तार किया गया

    3. 10.80 ग्राम हेरोइन बरामद कर दोनों को जेल भेजा

    संवाद सूत्र, नरवाना। सीआईए स्टाफ नरवाना ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चमेला कालोनी निवासी महिला नेहा व उसके जीजा हांसी की जगदीश कालोनी निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 10.80 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दोनों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

    सीआईए प्रभारी नरवाना सुखदेव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए उनकी टीम मंगलवार शाम को एएसआइ शमशेर सिंह के नेतृत्व में अनाजमंडी नरवाना के पास मौजूद थी।

    उन्हें सूचना मिली कि हांसी के जगदीश कालोनी निवासी प्रदीप व चमेला कालोनी निवासी नेहा नशा तस्करी का काम करते हैं। इस समय दोनों बाइक पर मितासो स्कूल नरवाना के पास हेरोइन सप्लाई करने के लिए जाने जाने वाले हैं।

    सूचना पाकर पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और मितासो स्कूल के पास नाकाबंदी करके आने-जाने वाले वाहनों की जांच करने लगी। जब दोनों आरोपित बाइक पर आए तो उन्होंने पुलिस नाका देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उनको काबू कर लिया।

    पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो इनके पास से 10.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आपस में जीजा-साली हैं। प्रदीप के खिलाफ चोरी के मामले दर्ज हैं जबकि नेहा के खिलाफ यह पहला मामला हुआ है।

    खबरें और भी

    नशा तस्करी का दोनों का यह पहला मामला दर्ज हुआ है। सुखेदव सिंह ने बताया कि दोनों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।