'सिर्फ 25 रुपये में ऐसा सफर कभी नहीं किया...', देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन देखने हैदराबाद से हरियाणा पहुंचा कपल
हैदराबाद के एक दंपती ने सोनीपत से जींद तक देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में सफर किया। उन्होंने ट्रेन के मेट्रो जैसे अनुभव, कम किराए और पर्यावरण-अनुकूल स ...और पढ़ें
-1785075424502_m.webp)
हाइड्रोजन ट्रेन को देखने व सफर करने पहुंचा हैदराबाद से दंपती।
HighLights
हैदराबाद दंपती ने हाइड्रोजन ट्रेन में सफर किया
सोनीपत से जींद तक का अनुभव मेट्रो जैसा
कम किराए में मिली आधुनिक सुविधाएं, पर्यावरण अनुकूल
जागरण संवाददाता, जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में सफर करने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं। केवल जींद ही नहीं, दूसरे राज्यों से भी लोग हाइड्रोजन ट्रेन को देखने व सफर करने के लिए आ रहे हैं।
हैदराबाद के रहने वाले दंपती शिव स्वरूप और पत्नी माधुरी ने रविवार को हाइड्रोजन ट्रेन में सोनीपत से जींद तक सफर किया। वे सुबह रविवार को दिल्ली से सोनीपत पहुंचे। जहां से हाइड्रोजन ट्रेन में बैठकर जींद आए।
शिव स्वरूप ने कहा, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की खूबियों के बारे में समाचार पत्रों व इंटरनेट मीडिया के बारे में सुना था। इसलिए इस ट्रेन में सफर करना और करीब से देखना चाहते थे। इस ट्रेन में मेट्रो जैसे सफर का अनुभव हुआ। नाममात्र किराये में अच्छी सुविधाएं यात्रियों को मिल रही है।
सोनीपत से जींद तक केवल 25 रुपये किराया लगा। दोपहर एक बजे ट्रेन जींद जंक्शन पर पहुंची। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को जींद जंक्शन से हरी झंडी दिखाकर सोनीपत के लिए रवाना किया था। ट्रेन पिछले नौ दिनों से बिना किसी तकनीकी बाधा के नियमित रूप से संचालित हो रही है।
रविवार सुबह हाइड्रोजन ट्रेन 27 यात्रियों को लेकर जींद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-3 से निर्धारित समय सुबह 7:40 बजे सोनीपत के लिए रवाना हुई। हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर आम लोगों में काफी आकर्षण देखने को मिल रहा है। जंक्शन पर सुबह से ही कई लोग ट्रेन को देखने पहुंचे।
कुछ लोग अपने बच्चों के साथ सुबह जींद से सोनीपत तक ट्रेन में बैठकर घूमकर आए। यात्री नसीब ने बताया कि परिवार के आठ सदस्यों ने सफर किया है। दोनों तरफ का उनका आठ सदस्यों का किराया सिर्फ 400 रुपये लगा।
खबरें और भी
जो लोग मेट्रो में सफर नहीं कर सकते। वे कम किराये में हाइड्रोजन ट्रेन में सफर कर सकते हैं। संदीप कुमार व रोशन ने कहा, पर्यावरण के अनुकूल इस आधुनिक ट्रेन में सफर करना उनके लिए नया अनुभव है। ट्रेन के शांत संचालन और आधुनिक सुविधाओं से भी वे प्रभावित हैं।