Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जींद जेल में फंदे पर झूला कैदी, परिजनों ने लगाए प्रताड़ित करने का आरोप

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:09 PM (IST)

    जींद जिला कारागार में सोमवार सुबह एक कैदी संदीप ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजनों ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ना और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते ...और पढ़ें

    जींद जेल में कैदी संदीप ने की आत्महत्या, स्वजनों ने लगाए गंभीर आरोप।

    जींद जेल में कैदी संदीप ने की आत्महत्या, स्वजनों ने लगाए गंभीर आरोप।

    जागरण संवाददाता, जींद। जिला कारागार में सोमवार अलसुबह कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रोहतक जिले के लाखन माजरा निवासी 26 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। वह पिछले करीब चार वर्षों से जींद जेल में बंद था।

    उसके खिलाफ सदर थाना सफीदों में 7 अप्रैल 2022 को कुकर्म का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा लाखन माजरा थाना में उसके खिलाफ धमकी और मारपीट का मामला भी दर्ज है। घटना की सूचना जेल प्रशासन ने सिविल लाइन थाना पुलिस और न्यायिक मजिस्ट्रेट को दी।

    सूचना मिलने पर स्वजन भी जेल पहुंचे और जेल परिसर के बाहर हंगामा किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने स्वजनों के बयान दर्ज किए। देर शाम शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। मंगलवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा मेडिकल कालेज खानपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

    स्वजन ने लगाए गंभीर आरोप

    मृतक की भाभी मोनिका ने आरोप लगाया कि संदीप को जेल में प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे लंबे समय से पथरी की समस्या थी और आपरेशन के लिए आवेदन करने के बावजूद जेल प्रशासन कार्रवाई टालता रहा।

    खबरें और भी

    उन्होंने कुछ जेल अधिकारियों पर दवाइयां नहीं लेने देने का भी आरोप लगाया। मोनिका के अनुसार संदीप का रोहतक पीजीआइ से इलाज चल रहा था और वहां से लाई गई दवाइयां भी फिंकवा दी जाती थीं।

    संदीप ने फोन पर अपनी हत्या होने या प्रताड़ना के कारण आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने की आशंका जताई थी। मोनिका ने एक आडियो भी वायरल की है, जिसमें संदीप अपनी मौत की आशंका व्यक्त कर रहा है।

    जेल अधीक्षक ने कहा, कैदी ने लगाया फंदा, जांच शुरू

    जेल अधीक्षक दीपक शर्मा ने कहा कि कैदी संदीप का शव फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना तुरंत संदीप के स्वजन व पुलिस को दी। जांच के लिए मजिस्ट्रेट जेल पहुंचे। मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वारा की जा रही है। उन्होंने ही स्वजन के बयान दर्ज किए हैं। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर ही मंगलवार को मेडिकल कालेज खानपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। -आशीष कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी।