Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hariyali Teej 2024: आज 30 हजार महिलाओं को कोथली देंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी, 100 करोड़ के बैंक लोन की राशि होगी वितरित

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 10:09 AM (IST)

    हरियाणा में सावन माह (Sawan 2024) के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज (Haryana Teej 2024) का व्रत रखा जाता है। यह त्योहार हरियाणा के लिए बेहद ...और पढ़ें

    Haryana Latest News: मुख्यमंत्री नायब सैनी फाइल फोटो (सोशल मीडिया)
    Haryana Latest News: मुख्यमंत्री नायब सैनी फाइल फोटो (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. जींद की नई अनाज मंडी के शेड के नीचे लगाए गए झूले
    2. कोथली में लड्डू, बतासे, सुहाली और सूट इत्यादि शामिल
    3. इस साल हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को रखा गया है

    जागरण संवाददाता, जींद। नई अनाज मंडी में बुधवार को तीज के मौके पर राज्य स्तरीय महोत्सव होगा। प्रदेश सरकार की ओर से कराए जा रहे इस महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे। सीएम की ओर से लगभग 30 हजार महिलाओं को कोथली दी जाएगी।

    महिलाओं को कोथली में मिलेंगी ये चीजें

    कोथली में लड्डू, बतासे, सुहाली, महिलाओं के लिए सूट के साथ महेंदी, चूड़ी व बिंदी भी दी जाएगी। हरियाणा में तीज के मौके पर कोथली का खास महत्व होता है।

    इस बार कोथली का सामान स्वयं सहायता समूहों ने बनाया है। कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। पारंपरिक लोक नृत्य आकर्षण का केंद्र होगा। कार्यक्रम के दौरान आजीविका कमाने के काम के साथ बनी लखपति दीदीयों की सफलता के बारे में भी उन्हीं की जुबानी जानकारी मिलेगी।

    100 करोड़ रुपए के बैंक लोन की राशि का होगा वितरण

    इस दौरान मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूहों को 100 करोड़ रुपये के बैंक लोन की राशि वितरित करेंगे। महिलाओं को सशक्त करने की पहल में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को भी सम्मानित करेंगे।

    हरियाणा महिला विकास निगम के लाभार्थियों को भी मुख्यमंत्री चेक वितरित किए जाएंगे। समारोह स्थल पर 101 रंग बिरंगे झूले लगाए गए हैं। महोत्सव में हरियाणवी लोक व्यंजन दूध, घेवर, गुलगुले, सुहाली के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि कार्यक्रम सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: 'दुनिया जीतने वाली लड़की देश में सिस्टम से हार गई', विनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचने पर बोले बजरंग पुनिया