विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Group D Exam: हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी परीक्षार्थियों के लिए लगाई 625 बसें, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

By Dharmbir SharmaEdited By: Deepak Saxena
Published: Fri, 20 Oct 2023 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 20 Oct 2023 06:02 PM (IST)

हरियाणा में ग्रुप डी की परीक्षा (Haryana Group D Exam) के लिए सरकार ने करीब 625 बसों का संचालन करेगी। ...और पढ़ें

हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी परीक्षार्थियों के लिए लगाई 625 बसें।
हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी परीक्षार्थियों के लिए लगाई 625 बसें।

जागरण संवाददाता, जींद। हरियाणा में सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को विभिन्न जिलो में आने-जाने के लिए प्रशासन ने करीब 625 बसों की व्यवस्था की है। इनमें 170 बस रोडवेज, 165 परिवहन समिति की बस शामिल हैं। इसके अलावा बाकी बसें निजी स्कूलों से ली गई हैं। जिसके चलते स्कूलों में शनिवार को अवकाश रहेगा। रोडवेज महाप्रबंधक द्वारा सभी चालक और परिचालकों की ड्यूटी रद कर दी गई हैं। फ्लाइंग स्टाफ की ड्यूटी भी बस स्टैंड पर व्यवस्था बनाने में लगा दी गई है।

जींद डिपो परीक्षार्थियों के लिए शनिवार और रविवार को बसों का संचालन करेगा, जिसमें परीक्षार्थियों को मुफ्त में सफर करने की सुविधा होगी। परीक्षार्थी को अपना पहचान पत्र परिचालक को दिखाना होगा। महिला परीक्षार्थी के साथ एक सहायक फ्री सफर कर सकेगा। जींद से दो दिन में एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए जाएंगे। परीक्षा से एक दिन पहले शुक्रवार को भी कैथल व कुछ अन्य केंद्रों के लिए परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए गए हैं। शुक्रवार को बस स्टैंड पर माइक से मुनादी करवाई जा रही थी कि 23 अक्टूबर तक परीक्षार्थी निशुल्क यात्रा कर सकते हैं।

बसों का ये रहेगा टाइम टेबल

बता दें कि जींद डिपो में 175 बस हैं। परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से रोडवेज बसों की संख्या कम है। इसी वजह से प्रशासन द्वारा परिवहन समिति के साथ-साथ निजी स्कूलों की बसों का सहारा लिया जा रहा है। जींद से चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, हिसार में परीक्षार्थियों के सेंटर आए हैं। परीक्षा सुबह 10 से पौने 12 बजे तक और फिर दोपहर तीन बजे से शाम पौने पांच बजे तक परीक्षा ली जाएगी। ऐसे में परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए सुबह वाली शिफ्ट के लिए सुबह चार बजे और दोपहर वाली शिफ्ट के लिए सुबह आठ बजे से स्पेशल बस चलाई जाएंगी।

21 अक्टूबर को जींद से चंडीगढ़ व पंचकूला के लिए सुबह चार बजे, अंबाला के लिए सुबह चार बजे, कुरुक्षेत्र के लिए सुबह पांच बजे, कैथल, करनाल व हिसार के लिए साढ़े पांच बजे बस चलाई जाएगी। वहीं, दोपहर वाली शिफ्ट के लिए जींद से चंडीगढ़ व पंचकूला के लिए सुबह आठ बजे, अंबाला के लिए सुबह साढ़े आठ बजे, कुरुक्षेत्र के लिए नौ बजे, कैथल, करनाल व हिसार के लिए सुबह 10 बजे बस चलाई जाएंगी। 22 अक्टूबर को भी इसी शेड्यूल के हिसाब से बस चलेंगी।

ये भी पढ़ें:  Haryana Group D Exam: सीएम मनोहर लाल ने ग्रुप 'डी' अभ्यर्थियों को दिया तोहफा, पेपर के दिन फ्री होगी रोडवेज बस सेवा

विभिन्न जिलों में परीक्षा देने जाने वाले परीक्षार्थियों की संख्या

21 और 22 अक्टूबर को जींद से विभिन्न जिलों में एक लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देने जाएंगे। इसमें 21 अक्टूबर को सुबह 4025, शाम को 4004, चंडीगढ़ के लिए सुबह 4025, शाम को 4004, हिसार के लिए सुबह 1338, शाम को 1212, कैथल के लिए सुबह 11040, शाम को 11239, करनाल के लिए सुबह 4025, शाम को 4005, कुरुक्षेत्र के लिए सुबह 3085, शाम को 3100, पंचकूला के लिए सुबह 477 और शाम को 471 परीक्षार्थी जाएंगे। वहीं, 22 अक्टूबर को अंबाला के लिए सुबह व शाम को 4087, चंडीगढ़ के लिए 4086 व शाम को 4087, हिसार के लिए सुबह 1281, शाम को 1299, कैथल के लिए सुबह 11264 व शाम को 11396, करनाल के लिए 4087 व 4088, कुरुक्षेत्र के लिए 2942 व शाम को 2960 और पंचकूला के लिए 415 व 426 परीक्षार्थी जाएंगे।

परीक्षार्थियों के लिए चलाई जाएगी स्पेशल बस

जींद रोडवेज महाप्रबंधक कमलजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए 21 और 22 अक्टूबर को रोडवेज की तरफ से स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिन जिलों में परीक्षार्थी जाएंगे, उन जिलों में स्पेशल बसें भेज दी जाएंगी। सभी चालक-परिचालकों की ड्यूटी निर्धारित की जा चुकी है। परीक्षार्थियों को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: HSSC CET Exam 2023: हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा कल से, इन Misconduct पर होंगे प्रतिबंधित, पढ़ें जरूरी निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।